{"_id":"58eb2ee44f1c1b9f36cf4f61","slug":"wbjee-2017-admit-cards-to-be-available-from-14-00-hrs-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBJEE-2017 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें डाउनलोड ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
WBJEE-2017 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें डाउनलोड
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Mon, 10 Apr 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा 2017(WBJEE-2017) के लिए सोमवार 10 अप्रैल, 2017 से एडमिट कार्ड जारी होगा। बोर्ड ने एक नोटीफिकेशन में ये बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद से बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि डबल्यूबीजेईई-2017, पश्चिम बंगाल के सभी डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए लिया जाने वाला टेस्ट है। जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर और फॉर्म में मेनशन च्वॉइस का आधार पर छात्रों को इंजिनियरिंग, फार्मेसी सहित आर्किटेक्चर जैसे अन्य कोर्स में दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने उन छात्रों की लिस्ट भी जारी की है जिनका एडमिट कार्ड उपल्बध नही होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अंडरग्रेजुएट स्तर पर एडमिशन के लिए डीयू में खत्म होगा इंटरव्यू और जीडी
डबल्यूबीजेईई-2017 परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पेपर-1 जिसमें कि गणित के प्रश्न होंगे सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर-2 जिसमें फिजिक्स और केमेस्ट्री के सवाल होंगे, दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगा।
कमेंट
कमेंट X