फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP Board Result 2018 students get tensed about the strictness of results and marks

UP Board Result 2018 : छात्र हो रहे परेशान, रिजल्ट में दिख सकती है सख्ती

Thu, 19 Apr 2018 01:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2018 students get tensed about the strictness of results and marks

UP Board Result उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इससे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख 15 अप्रैल 2018 तय की गई थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।

विज्ञापन


कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-  https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इस बार भी परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। पिछले साल भी छात्रों के रिजल्ट के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसके पीछे का मुख्य कारण परीक्षा में हुई ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक है। हर बार परीक्षा के समय सख्ती के बावजूद यूपी बोर्ड में नकल रते हुए छात्र पकड़े जाते हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका असर रिजल्ट पर पड़ता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। हालांकि छात्रों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रिजल्ट निकलने से पहले वह अपना तनाव कम रखें। 

कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-  https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018

अब आखिरकार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए 29 अप्रैल 2018 की तारीख तय की है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed