{"_id":"5ae5680c4f1c1b87648b4c59","slug":"up-board-result-2018-declared-check-first-on-results-amarujala-com","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP BOARD RESULT 2018: 10वीं में अंजली, 12वीं में रजनीश और आकाश ने किया टॉप","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP BOARD RESULT 2018: 10वीं में अंजली, 12वीं में रजनीश और आकाश ने किया टॉप
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Anjali Verma, Class 10th topper, UP Board
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP BOARD RESULT 2018: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बस एक क्लिक में अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट को लेकर कहीं पर छात्र घबराए नजर आ रहे हैं तो कहीं पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बार रिजल्ट की घोषणा समय से पहले ही कर दी गई है। जिसका मुख्य कारण बच्चों की हायर स्टडी को प्रोत्साहन देना है।
हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने टॉप किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंजली को फोन कर बधाई दी है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश वर्मा अव्वल हैं।
यूपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। लड़कों का प्रतिशत 72.27% है और लड़कियों का प्रतिशत 78.81% है।यानि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में राजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के अधिकारी अवध नरेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे।
हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- अंजली वर्मा- 578/600- 96.33%- बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, इलाहाबाद।
दूसरा स्थान- यशस्वी- 567/600- 94.50- विकास वीएमआईसी चौक, जहानाबाद, फतेहपुर।
तीसरा स्थान- विनय कुमार वर्मा- 565/600- 94.17- सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- रजनीश शुक्ला- 466/500- 93.20- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज, फतेहपुर।
आकाश मौर्य- 466/500- 93.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
दूसरा स्थान- अनन्या रॉय- 463/500- 92.60- लॉड्र्स कांन्वेंट तुलसीसागर, गाजीपुर।
तीसरा स्थान- अभिषेक कुमार- 461/500- 92.20- डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद।
अजीत पटेल- - 461/500- 92.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018

Results of class 12th of UP Board has been announced. The passing percentage of boys is 72.27% & the passing percentage of girls is 78.81%. Rajneesh Shukla & Akash Maurya topped with 466 marks each: Awadh Naresh Sharma,Board of High School & Intermediate Education Uttar Pradesh pic.twitter.com/48uzr9QJWM
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2018
हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे।
हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- अंजली वर्मा- 578/600- 96.33%- बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, इलाहाबाद।
दूसरा स्थान- यशस्वी- 567/600- 94.50- विकास वीएमआईसी चौक, जहानाबाद, फतेहपुर।
तीसरा स्थान- विनय कुमार वर्मा- 565/600- 94.17- सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- रजनीश शुक्ला- 466/500- 93.20- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज, फतेहपुर।
आकाश मौर्य- 466/500- 93.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
दूसरा स्थान- अनन्या रॉय- 463/500- 92.60- लॉड्र्स कांन्वेंट तुलसीसागर, गाजीपुर।
तीसरा स्थान- अभिषेक कुमार- 461/500- 92.20- डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद।
अजीत पटेल- - 461/500- 92.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
आपको बता दें कि इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये कुल 66 लाख 37 हजार 18 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते इस बार रिकॉर्ड 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। आज 55 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार था।
कमेंट
कमेंट X