{"_id":"59797cd34f1c1be50a8b48a4","slug":"up-board-exam-2017-compartment-exams-for-class-10th-will-be-on-31st-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2017: इस दिन होगी 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Exam 2017: इस दिन होगी 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UP Board) ने हाई स्कूल यानि 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख तय कर दी है। इस परीक्षा में एक विषय में फेल करीब 16445 अभ्यर्थियों ने कंपार्टमेंट के लिए आवेदन किया है। खबर है कि कंपार्टमेंट की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक होगी। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धरित केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दो विषय में फेल 360 परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट के लिए फॉर्म भरा है। इस प्रकार कंपार्टमेंट के लिए बोर्ड को इस साल कुल 16805 आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बोर्ड ने 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भरवाए थे। पिछले साल तकरीबन 12 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X