एडमिशन में फर्जीवाडा रोकने को यूजीसी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के दौरान होने वाली धांधलियों और अनियमितताओं की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अगले सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
यूजीसी चेयरमैन वेद प्रकाश ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को अगले शैक्षिक सत्र से सभी विषयों में ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लेने के लिए कहा है। विश्वविद्यालयों से इस संबंध में होने वाली प्रगति का ब्यौरा भी मांगा गया है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे गए पत्र में यूजीसी चेयरमैन ने लिखा है कि इस संबंध में विश्वविद्यालयों द्वारा उठाए गए कदमों की जनवरी में होने वाली बैठक में समीक्षा की जाएगी।
अगले सत्र से लागू होगी नई प्रवेश प्रक्रिया
चेयरमैन के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम की व्यवस्था होने के बाद न केवल एडमिशन व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि इसे पारदर्शी व्यवस्था भी लागू हो सकेगी। इसके अलावा यह छात्रों के लिए भी अपनी सुविधानुसार विषय चयन में सहायक होगा।
विश्वविद्यालयों में इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए यूजीसी चेयरमैन की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों से इस संबंध में होने वाली प्रगति की रिपोर्ट भी मांग ली है।
फिलहाल जिन विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन सिस्टम लागू नहीं है या कहीं आशिंक रूप से यह अभी प्रयोग में लाया जा रहा है के लिए यूजीसी ने आगामी सत्र से पहले जल्द से जल्द इसे लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।
कमेंट
कमेंट X