फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CBSE UGC NET Result 2018 declared know how to check

UGC NET Result 2018: सीबीएसई ने जारी किए नतीजे, 51 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पास

Thu, 02 Aug 2018 07:51 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE UGC NET Result 2018 declared know how to check

CBSE (सीबीएसई) ने UGC NET 2018 (यूजीसी नेट 2018) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट cbsenet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप और यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने के लिए यह परीक्षा 8 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इस बार परीक्षा में तीन नहीं बल्कि दो ही पेपर लिए गए थे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और दूसरा पेपर उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधिरित था। सीबीएसई पिछले कई वर्षों से नेट की परीक्षा आयोजित कर रहा था लेकिन अब आने वाले वर्ष से मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेट की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन किया है।
विज्ञापन


परीक्षार्थी ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक-
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई नेट की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद CBSE UGC NET results July 2018 ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 11,48,235 अभ्यर्थियों में से 3929 छात्रों ने जेआरएफ जबकि 51943 छात्रों ने नेट उत्तीर्ण की है। नेट की परीक्षा (UGC Net Exam) 8 जुलाई को 84 विषयों के लिए देश भर के 91 शहरों में आयोजित हुई थी।

इस बार नेट की परीक्षा के पेपर में भी बदलाव हुआ था। उम्मीदवारों को इस बार 3 की जगह सिर्फ 2 पेपर ही देने पड़े थे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का था और दूसरे पेपर उम्मीदवारों द्वारा चयनित विषय पर था। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में दो नंबर के 50 सवाल थे और दूसरे पेपर में दो नंबर के 100 सवाल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed