फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UGC NET December 2025 Admit Card Released for 31st December Exam

UGC NET December Exam: 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, इन दस्तावेजों को रखें तैयार

Sun, 28 Dec 2025 10:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 28 Dec 2025 10:46 AM IST
सार

UGC NET December Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
UGC NET December 2025 Admit Card Released for 31st December Exam
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UGC NET December Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सत्र के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 31 दिसंबर को है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन करेगी, जिसमें 85 विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड का उपयोग किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी 2026, 3 जनवरी 2026, 5 जनवरी 2026, 6 जनवरी 2026 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 1 में टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड पर 50 सवाल होंगे, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे है।

परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज 

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed