फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   toy making field is best option of career

खेल खिलोनों का ये कैरियर लाइफ बना देगा आपकी

Mon, 01 Sep 2014 11:05 AM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Mon, 01 Sep 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
toy making field is best option of career
क्या खिलौनों में आपकी रुचि है? यदि हां तो टॉय डिजाइनिंग में आप कैरियर तलाश सकते हैं। ये खिलौने सॉफ्ट टॉयज, पजल्स, कंप्यूटर गेम्स, रिमोट कंट्रोल कार, डॉल्स, काउंटिंग टूल्स, मिट्टी या लकड़ी के खिलौने आदि कई तरह के होते हैं। बच्चों के संतुलित विकास में इन खिलौनों की अहम भूमिका होती है। यही कारण है कि मनोरंजक खिलौनों के साथ-साथ अब ऐसे खिलौने भी बनने लगे हैं, जिनसे खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा भी मिल सके। परंपरागत खिलौने तो हैं ही, आधुनिक डिजिटल टॉयज और गेम्स की बढ़ती लोकप्रियता से भी टॉय डिजाइनरों के लिए अवसरों में बढ़ोतरी हुई है। टॉयज मेकिंग में मार्केट ट्रेंड का ध्यान रखकर ही सफल हुआ जा सकता है।  
विज्ञापन

आवश्यक कौशल
टॉय डिजाइनिंग के लिए कल्पनाशील होना बेहद जरूरी है। स्केचिंग और ड्राइंग में भी आपको परफेक्ट होना होगा। तकनीकी जानकारी के अलावा ग्राफिक डिजाइनिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइनिंग, कार्टूनिंग, टॉयज मेकिंग मैटेरियल्स आदि का ज्ञान भी जरूरी है।
विज्ञापन

कोर्स और शैक्षणिक योग्यता
टॉय डिजाइनिंग से संबंधित विशिष्ट पाठ्यक्रम अधिक नहीं हैं, पर इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए ग्राफिक डिजाइन, औद्योगिक डिजाइन या कार्टूनिंग की पृष्ठभूमि होनी चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान होना आवश्यक है। यदि आप उच्च स्तर के हाईटेक खिलौना उद्योग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए इंजीनियरिंग और मार्केटिंग की पृष्ठभूमि फायदेमंद हो सकती है। सॉफ्ट टॉयज के निर्माण से जुड़े छोटे स्तर के संस्थान तो लगभग हर शहर में हैं, जहां आसानी से दाखिला मिल जाता है। इसके अलावा मल्टीमीडिया, ग्राफिक डिजाइनिंग, कार्टूनिंग, साइकोलॉजी आदि के जानकार भी इस फील्ड में एंट्री पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसर कहां-कहां
एक फ्रेशर किसी कंपनी में इंटर्नशिप से अपनी शुरुआत कर सकता है। विभिन्न कंपनियां इस काम में लगी हैं, जहां ट्रेंड प्रोफेशनल्स को मौके मिल सकते हैं। अनुभव मिल जाने के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अपनी खुद की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोली जा सकती है। सॉफ्ट टॉयज निर्माण के रूप में भी इस क्षेत्र में स्वरोजगार के मौके उपलब्ध हैं। टॉय डिजाइनर किसी इंस्टीट्यूट में इंस्ट्रक्टर के रूप में काम कर सकते हैं। साथ ही कंसल्टेंट के रूप में भी मौके मिलते हैं।
मुख्य संस्थान
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी), अहमदाबाद
www.nid.edu
इंस्टीट्यूट ऑफ टॉय मेकिंग टेक्नोलॉजी (आईटीएमटी), कोलकाता
www.itmtindia.in
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली व अन्य केंद्र
www.nift.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed