{"_id":"59a8e2024f1c1bf5278b4adc","slug":"swachh-bharat-beti-bachao-noteban-to-be-in-ncert-textbooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT किताबों में होगा बड़ा बदलाव, अब मोदी सरकार की योजनाओं पर होगी पढ़ाई","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
NCERT किताबों में होगा बड़ा बदलाव, अब मोदी सरकार की योजनाओं पर होगी पढ़ाई
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी अपने पाठ्यपुस्तकों में जल्द ही मोदी सरकार की चार बड़ी योजनाओं को शामिल करेगी। इनमें बेटी बचाओ अभियान, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और नोटबंदी से जुड़े नए विषय शामिल होंगे। इन चारों योजनाओं के बारे में छात्रों को अगले अकादमिक सत्र से पढ़ाया जाएगा।
पढ़ें- एजुकेशनल कंटेंट सिनेमा हॉल पर दिखाने की पहल करेगी HRD मिनिस्ट्री
NCERT ने कहा है कि विभिन्न विषयों की 182 टेक्स्टबुक्स के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा। जो बदलाव किए जाने हैं, उन्हें अगले महीने तक फाइनल कर लिया जाएगा। साल 2005 में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क अपनाने के बाद पहली बार एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में इतने बड़े स्तर पर बदलाव करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके बारे में स्कूल टीचर्स से पहले ही सुझाव मांगे गए थे। इनमें भी सबसे अधिक बदलाव साइंस (573), सोशल साइंस (316) और संस्कृत (136) की किताबों में होगा, जो कक्षा 6 से 12 तक में पढ़ाई जा रही हैं।
ये होंगे बड़े बदलाव

- कक्षा 6 की सोशल साइंस टेक्स्टबुक में पॉलिटिकल मैप में तेलंगाना को जोड़ा जाएगा जिसे 2014 में पृथक राज्य का दर्जा दिया गया था।
- प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई जा रही मैथ्स की बुक में नई करेंसी के नोटों के चित्रों को शामिल किया जाएगा और कक्षा 8 की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक में कुछ अध्याय जोड़े जाएंगे।
- कक्षा 10 की इकनॉमिक्स की टेक्सटबुक में नोटबंदी को जोड़ा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X