{"_id":"58d20cac4f1c1b8a591a1644","slug":"students-will-have-to-appear-for-jee-main-on-2-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड एग्जाम के बीच 2 अप्रैल को होगी जेईई मेन परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
बोर्ड एग्जाम के बीच 2 अप्रैल को होगी जेईई मेन परीक्षा
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Wed, 22 Mar 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
जेईई-17
बोर्ड परीक्षाओं के मौसम में एक और अपडेट आया है कि इस साल यानि 2017 की जेईई मेन(ऑफलाइन) परीक्षा 2 अप्रैल को होगी। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 8 और 9 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
इस बार छात्रों को यह पेपर बोर्ड परीक्षाओं के बीच देना होगा। आपको बता दें कि जेईई परीक्षा देशभर के छात्रों द्वारा आईआईटी या एनआईटी में दाखिले के लिए ली जाती है।
विज्ञापन
बीते हफ्ते ये खबर भी आई थी कि AICTE(ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेकनिकल एजुकेशन) जो कि देशभर के इंजीनियरिंग और दूसरे प्रोफेशनल कोर्सेस के संचालन के पैमाने तय करता है। उन्होंने अपने पुराने नियम में बदलाव करते हुए ये फैसला किया है कि अगले साल से पूरे देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए अब सिर्फ एक ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं अप्रैल 16, 22 और 23 को यूपी एसईई की परीक्षा होगी, इसके साथ ही कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी अप्रैल और मई के महीने के लिए सेड्यूल्ड हैं।
कमेंट
कमेंट X