फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   SSC announced the dates of thecgk till March

SSC ने घोषित की मार्च तक होने वाली परीक्षाओं की तिथियां

Tue, 24 Oct 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Tue, 24 Oct 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
SSC announced the dates of thecgk till March

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मार्च 2018 तक आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की संशोधित (प्रस्तावित) परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं पांच नवंबर से 26 मार्च के बीच होंगी। इन परीक्षाओं में कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2017 टियर थ्री को छोड़कर शेष सभी कंप्यूटर बेस्ड होंगी।

विज्ञापन


इसके तहत मैट्रिक लेवल, हायर सेंकेंड्री लेवल एवं ग्रेजुएट लेवल सेलेक्शन पोस्ट (फेज-4) की परीक्षा पांच से 18 नवंबर के बीच होगी। पांच नवंबर को मैट्रिक लेवल, 15 नवंबर को हायर सेकेंड्री तथा 18 नवंबर को ग्रेजुटए लेवल की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट में साइंटिफिक असिस्टेंट की परीक्षा 20 से 25 नवंबर के बीच होगी। सीजीएल परीक्षा 2017 (टियर-2) 27 से 30 नवंबर के बीच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा 7 से 10 दिसंबर के बीच, केंद्रीय सुरक्षा बलों में एसआई की परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) परीक्षा 2017 (पेपर-1) 5 से 8 जनवरी 2018 को, सीएपीएफ में सिपाही (जीडी) भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2018 से 2 मार्च 2018 के बीच तथा कम्बाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा 2017 (टियर-1) 4 से 26 मार्च के बीच होगी। 

इन परीक्षाओं की सूचना बाद में
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पटेटिव परीक्षा 2017 एवं मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टॉफ परीक्षा 2016 (पेपर-2) की परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।


अपर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पटेटिव परीक्षा 2017 की तिथि जल्द घोषित होगी। कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2017 (टियर-4) फरवरी-मार्च 2018 में होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed