फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   special education program for transgenders in state of kerala

इस राज्य में ट्रांसजेंडर्स के लिए शुरू हो रहा है स्पेशल प्रोग्राम

Thu, 23 Mar 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Thu, 23 Mar 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
special education program for transgenders in state of kerala
ट्रांसजेंडर/सांकेतिक - फोटो : source

केरला गवर्नमेंट ने एक नई पहल करते हुए ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक स्पेशल प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस नए प्रोग्राम के तहत राज्य के ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को शिक्षित करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


गवर्नमेंट ने इस प्रोग्राम को लॉन्च करने से पहले 10 दिन तक चलने वाले एक सर्वे की शुरुआत भी है जिसके तहत राज्य में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की जनसंख्या का पता लगाया जाएगा। इसके बाद प्रोग्राम को अलग-अलग एरिया के हिसाब से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

कोच्ची मेट्रो रेल लिमिटेड में ट्रांसजेंडर्स को नौकरी

special education program for transgenders in state of kerala
ट्रांसजेंडर/सांकेतिक - फोटो : source

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सरकार का ये प्रोग्राम लिटरेसी मिशन के तहत चलेगा। यह प्रोग्राम ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को सोसाइटी के पिछड़ेपन से निकाल कर सामने लाने और संविधान में दिए गए बराबरी के अधिकार को भी सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। 

पीएस श्रीकला, जो कि स्टेट लिटरेसी मिशन की डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि, "लिटरेसी मिशन से भी इस तरह के और दूसरे प्रोग्राम चलाता रहा है। अब हम ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को इस प्रोग्राम के अंदर लाने की सोच रहे हैं। शरुआती कदम के तौर पर हमने पूरे राज्य में ट्रांसजेंडर सर्वे प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके पूरा होने के बाद, हमें ये पता चल जाएगा कि अलग-अलग जिलों में इनकी कुल संख्या कितनी है।"

खबरों की मानें तो लिटरेसी प्रोग्राम अप्रैल के महीने में शुरू किया जा सकता है। जिलों के सिविक अथॉरिटी और दूसरे एजुकेशन सेंटर से ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स को क्लास देने में मदद ली जाएगी। 

श्रीकला ने बताया कि मिशन और दूसरी मार्जिनलाईज्ड कम्युनिटी जैसे विस्थापित लेबर वर्कर्स को भी इस प्रोग्राम के तहत साथ लाने की तैयारी में है।  

राज्य के शिक्षामंत्री सी रवींद्रनाथ ने बताया कि, "प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा समाज तैयार करना है जहां कोई भी किसी से पिछड़ा नहीं हो और राज्य सरकार इसके लिए और भी दूसरे जरूरी कदम उठाती रही है। कोच्ची मेट्रो रेल लिमिटेड में ट्रांसजेंडर्स को नौकरी भी उसी दिश में बढ़ाया गया एक कदम था। 

केरला में ट्रांसजेंडर पॉलिसी 2014 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद  2015 में लागू किया गया। जिसके तहत ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को भी सभी कंस्टीट्यूशनल राईट देने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed