फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shaheed sukhdev college of business is best college of ashia in delhi ncr

DU Admission 2018 : एशिया के बेहतरीन बिजनेस स्कूलों में है SSCBS की पहचान

Wed, 23 May 2018 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 May 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
shaheed sukhdev college of business is best college of ashia in delhi ncr
delhi best college

शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज को प्रबंधन के अध्ययन के लिए जाना जाता है। एशिया के सबसे अच्छे बिजनेस स्कूलों में इसकी पहचान है। एक तरह से यह स्नातक स्तर का पहला मैनेजमेंट स्कूल है। इसे मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के रूप में भी जाना जाता है।  

विज्ञापन


इस कॉलेज की स्थापना 1987 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत और यूजीसी की पहल पर दिल्ली में एक बिजनेस संस्थान के रूप में की गई। जहां स्नातक स्तर पर प्रबंधन की शिक्षा दी जाती है। 
विज्ञापन


शुरुआत में इसका नाम कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज था। वर्ष 1997 में क्रांतिकारी सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी रख दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

shaheed sukhdev college of business is best college of ashia in delhi ncr
delhi best college

कॉलेज में स्नातक स्तर पर मुख्य रूप से बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडी, बैचलर ऑफ फाइनेंशियल एंड एंवेस्टमेंट एनॉलिसिस, व बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं।  

यहां प्रबंधन पाठ्यक्रम से संबंधित सभी उत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में प्लेसमेंट की सुविधा भी है। यहां हर साल छात्रों को बड़ी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। कॉलेज ईसीए (एकस्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटी) में काफी आगे है। 

20 से अधिक सोसाइटी के जरिये छात्रों की गतिविधियों को बढ़ाया जाता है। कॉलेज कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर की सुविधा से भी लैस है। यहां की टीमें देश विदेश में कई प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुकी हैं। कॉलेज के बारें में कोई भी जानकारी के लिए 011-27573447 पर फोन या वेबसाइट www.sscbs.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed