फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Schools without tobacco free risk losing CBSE recognition

स्कूल के नजदीक तंबाकू उत्पाद बिके तो छिन जाएगी CBSE मान्यता

Fri, 17 Nov 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 17 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Schools without tobacco free risk losing CBSE recognition
cbse

स्टूडेंट्स की हेल्थ को लेकर गंभीर हुई दिल्ली सरकार ने स्कूलों को कड़े निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने कहा है कि स्कूल कैंपस के आस-पास जो लोग धूम्रपान बंद नहीं करते या फिर स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर अगर किसी तरह के तम्बाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं तो उस स्कूल की सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली राज्य के तम्बाकू नियंत्रण विभाग ने सीबीएसई और शिक्षा निदेशक से ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने को कहा है, जो लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि दिल्ली में लगभग 10 से 15 फीसदी स्कूल तम्बाकू नियंत्रण मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। ये भी सामने आया कि सर्वे में शामिल किसी भी संस्थान ने अपने परिसर के बाहर तंबाकू निषेध अनिवार्यता का बोर्ड नहीं लगा रखा है जो सीओटीपीए की धारा 4 और 6 के अन्तर्गत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 6 के मुताबिक, शैक्षिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे के भीतर उत्पादों की बिक्री गैरकानूनी होगी। इसके बावजूद शहर के स्कूलों के पास इन उत्पादों की बिक्री कर रही दुकानों को आसानी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed