RRB recruitment 2018: 60 हजार पदों के लिए कल पहली बार होगी सीबीटी, परीक्षा से पहले बरतें ये सावधानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करा रहा है। इससे पहले कभी आरआरबी ने भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित नहीं की है। ग्रुप सी के पदों पर 3 चरणों में परीक्षा होगी। पहली कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा, दूसरी वाइवा/स्किल टेस्ट और तीसरी मेडिकल फिटनेस परीक्षा होगी। रेल भर्ती बोर्ड 9 अगस्त यानि कल कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जिन लोगों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वे रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए 47 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा से एक दिन पहले अपनी तैयारी को लेकर ज्यादा तनाव न लें। अबतक जो तैयारी आपने की है उसे एक बार अच्छे से रिवीजन कर लें। परीक्षा केंद्र का एक दिन पहले ही अच्छी तरह से पता कर लें। अगर जगह से अनजान हैं तो एक बार परीक्षा केंद्र पर जाकर भी देख लें ताकि अगले दिन परीक्षा केंद्र पर जाने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़ें। मनोवैज्ञानिकों की सलाह है कि अकसर सिलेबस के प्रेशर की वजह से स्टूडेंट्स पर्याप्त नींद नहीं ले पाते, जिसकी वजह से हर वक्त तनाव महसूस करते हैं। रात को लेट सोने से अच्छा है सुबह जल्दी उठें और तनावमुक्त होकर अपने परीक्षा केंद्र पर जाएं।
सही जगह का करें चुनाव
अपनी तैयारी को फाइनल टच देने के लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जहां आस-पास टीवी या कोई एेसी वस्तु न हो, जो आपकी पढ़ाई में रुकावट पैदा करें। एकांत में पढ़ाई करने से याद भी जल्दी होता है और आप पढ़ाई भी ज्यादा देर तक कर सकते हैं।
परीक्षा से एक दिन पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान
अध्ययन का सब सामान पास में हो
परीक्षा की तैयारी करने से पहले जिस विषय की परीक्षा है उससे संबंधित सारा सामान जैसे नोट्स, किताबें, पानी, पेंंसिल आदि पहले ही अपने पास रख लें। इससे आपको किसी भी काम के लिए बार-बार उठना नहीं पड़ेगा।
कुछ मुख्य जानकारी
- परीक्षा हॉल में तनावमुक्त रहें। सोचें की आपको सारे प्रश्न की जानकारी हो।
- परीक्षा से एक दिन पहले किसी नए टॉपिक का अध्ययन न करें। अपने द्वारा बनाए नोट्स को ही अच्छे से रिवीजन करें।
- परीक्षा हॉल में जाने से पहले अपने दोस्तों के साथ किसी भी टॉपिक पर रिविजन न करें। ऐसा करने से आप अपना टॉपिक भूल सकते हैं और कन्फ्यूजन भी हो सकता है। अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा रखें।
ऐसे दूर करें परीक्षा का भय
कई विद्यर्थियों को परीक्षा के बारे में सोचकर ही बेचैनी महसूस होने लगती है। मन में कई विचार घूमने लगते हैं, -'क्या मैं सभी प्रश्नों का उत्तर दे पाउंगा? थोड़ा और पढ़ लेता तो अच्छा होता' आदि। ये विचार लगभग हर विद्यार्थी को परेशान करते हैं। थोड़ा-बहुत दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार होता है। इससे शरीर में एड्रिनलिन हारमोन स्त्रावित होता है जो व्यक्ति को सचेत और फोकस्ड बनाए रखता है।
हल्का तनाव या दबाव होना स्वाभाविक है लेकिन ज्यादा घबराहट परेशानी का सबब बन जाती है। यह व्यक्ति के चारों ओर एक नकारात्मक घेरा बना देती है और फिर वो एकाग्र होकर सोच-समझ नहीं पाता।
अपना कोर्स समय रहते पढ़ लें और उसका रिविजन भी कम से कम एक दिन पहले ही पूरा कर लें। ऐन वक्त तक पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। चित्त स्थिर रखने और मन शांत करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, किसी को संगीत सुनने पर सुकून मिलता है तो किसी को व्यायाम करने से या फिर कुनकुने पानी से स्नान करना भी अच्छा तरीका हो सकता है। अपने लिए रिलेक्स करने का ऐसा ही कोई तरीका चुनें।
परीक्षा के दिन और उससे एक दिन पहले इस तरह के उपाय बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। जो कुछ भी आपने पढ़ा है उसे याद रखने में ये सहायक होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कमेंट
कमेंट X