{"_id":"591c3a504f1c1b3a24f24689","slug":"private-school-in-london-may-allow-boys-to-wear-skirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन के एक स्कूल में अब लड़के भी पहन सकते हैं स्कर्ट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
लंदन के एक स्कूल में अब लड़के भी पहन सकते हैं स्कर्ट
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 17 May 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के एक निजी स्कूल में जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म योजना के तहत लड़कों को भी लड़कियों की तरह स्कर्ट पहनने की अनुमति मिल सकती है। लंदन के हाईगेट स्कूल ने जेंडर न्यूट्रल योजना पर काम करने का फैसला किया है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि छात्र अक्सर उनसे जेंडर (लिंग) को लेकर तरह-तरह के सवाल करते थे। इस बात को ध्यान में रखकर ही स्कूल में लड़कों को स्कर्ट पहनने की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
इस स्कूल में प्रति सेमिस्टर छात्रों से 5.6 लाख रुपये फीस ली जाती है। ये लंदन का काफी जाना-माना स्कूल है। जल्द ही ये स्कूल युनिसेक्स टॉयलेट खोलने के बारे में भी फैसला लेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई स्कूलों में जेंडर को लेकर छात्रों में पैदा हो रहे तनाव को देखते हुए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें स्कूल में लड़के-लड़कियों के लिए एक कॉमन लॉकर, एक जैसे गेम्स और कई खेलों में साथ-साथ हिस्सा लेना शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं लड़के बड़े चाव से लड़कियों के गेम्स भी खेलते हैं लेकिन स्कर्ट पहनने वाला किस्सा पहली बार होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X