{"_id":"590483c64f1c1b2612c0c0fb","slug":"polytechnic-exams-starts-from-20th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई से होगी पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
20 मई से होगी पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 29 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 16 मई से नहीं बल्कि 20 मई से होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से बदला कार्यक्रम जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में यह बदलाव सेमेस्टर में 90 दिन की कक्षाएं चलने के नियम के चलते किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में घोषित कार्यक्रम में मैकेनिकल ट्रेड के एक से दो विषयों का पेपर एक ही दिन में पड़ गया था। इसके तिथि में बदलाव किया जाएगा। नए कार्यक्रम की सूचना परीक्षार्थियों को उनके मेल पर दी जाएगी। परिषद की ओर से बैक पेपर के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा 16 मई से ही होगी।
विज्ञापन
बैक पेपर में 87 ऐसे पेपर हैं जो कॉमन हैं, इनकी परीक्षा नियमित छात्रों के साथ होगी। बैक पेपर की परीक्षाएं 10 जून तक चलेंगी, इसमें सभी सेमेस्टर के छात्र शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X