{"_id":"59a51e204f1c1bc3018b4699","slug":"only-11-of-670-students-clear-maths-supplementary-exam-in-gujarat-board-10th-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Board : गणित की 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 670 में से 11 बच्चे हुए पास","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Gujarat Board : गणित की 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 670 में से 11 बच्चे हुए पास
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गणित की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। इस परीक्षा में 670 बच्चे बैठे थे पर महज 11 बच्चे ही इस परीक्षा को पास कर पाए। इन 11 में से 6 बच्चे ऐसे है जो 5 नंबर ग्रेस देने के बाद पास हो पाए।
विज्ञापन
जीएसईबी की ओर पहले मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। उसके बाद परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया था ताकि विद्यार्थियों का एक साल बच सके।
विज्ञापन
पढ़ें- IIT JAM 2018: नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी को होगी परीक्षा
विज्ञापन
कई छात्रों ने परीक्षा हॉल में टीचर्स द्वारा चीटिंग करवाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एजुकेशन डिपाटमेंट को खत लिखा था जिसमें इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
350 छात्रों के साथ नकल का मामला सबसे ज्यादा महिसागर में मिला था। ये लगातार दूसरा साल है जब नकल के मामले के बाद अंकों में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। इस बार गुजरात बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कमेंट
कमेंट X