फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NOW IN UP BOARD STUDENTS CAN FILL FORMS WITH LATE FEES UPTO 3RD OCTOBER

UP BOARD: अब लेट फीस के साथ 3 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

Mon, 25 Sep 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 25 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
NOW IN UP BOARD STUDENTS CAN FILL FORMS WITH LATE FEES UPTO 3RD OCTOBER

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने एवं आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की समय सीमा खत्म हो गई है। अब परीक्षार्थियों के पास लेट फीस (विलंब शुल्क) का ही विकल्प बचा है। लेट फीस के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर तक है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रदेश के कई जनपदों में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अगस्त महीने में तय तारीख तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए शुल्क नहीं जमा कर सके थे। इसके बाद सरकार के निर्देश पर परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। इस अवधि में जो विद्यार्थी शुल्क नहीं जमा कर सके उनके लिए अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 3 अक्टूबर 2017 तक का समय है।
विज्ञापन


पढ़ेंः JEE Advanced 2018 : इस दिन होगी परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट फीस के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2017 निर्धारित की गई है। वेबसाइट पर अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण को विद्यालय के प्रधान द्वारा जांचने के लिए 10 से 15 अक्टूबर तक समय तय किया गया है। आवेदन में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता है तो उसके लिए 16 से 20 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed