फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NOW CBSE SCHOOLS OPEN SHOPS FOR NCERT BOOKS IN THE PREMISES

अब NCERT किताबों के लिए स्कूलों में खुलेंगी दुकानें

Sat, 26 Aug 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sat, 26 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
NOW CBSE SCHOOLS OPEN SHOPS FOR NCERT BOOKS IN THE PREMISES

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े सभी स्कूलों में NCERT की किताबों का इस्तेमाल बढ़ाने के मकसद से बोर्ड ने जल्द से जल्द सभी स्कूल परिसर में छोटी दुकान (टक शॉप) खोलने की अनुमति देने का फैसला लिया है। CBSE के उप सचिव के श्रीनिवासन की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने CBSE से जुड़े स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनसे अपनी जरूरत के अनुसार मांग पत्र पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


पढ़ेंः साल 2018 में तैयार होगी 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी'
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूलों को सलाह दी गई है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए स्कूल एनसीईआरटी पुस्तक संबंधी लिंक पर पंजीकरण कराएं। परिपत्र के अनुसार छात्रों में किताबों का वितरण करने के उद्देश्य से स्कूल परिसरों में एक छोटी दुकान (टक शॉप) खोली जा सकती है। इस दुकान के माध्यम से छात्रों को किताबों के साथ-साथ जरूरत के अनुरूप स्टेशनरी व अन्य सामग्री बेचने की अनुमति भी दी जाएगी। मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय ने देश के सभी सीबीएसई स्कूलों को NCERT की पाठ्यपुस्तकों का उपयोग सुनिश्चित कराने पर जोर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed