{"_id":"5b14e7b34f1c1b9e6e8b62d1","slug":"neet-result-2018-cbse-declared-result-check-on-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Result 2018: CBSE ने जारी किया रिजल्ट, 99.99 पर्सेंटाइल के साथ कल्पना बनीं टॉपर","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
NEET Result 2018: CBSE ने जारी किया रिजल्ट, 99.99 पर्सेंटाइल के साथ कल्पना बनीं टॉपर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा ( NEET 2018 - National Eligibility cum Entrance Test 2018 ) के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम cbseneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ज्यादा ट्रेफिक की वजह से वेबसाइट खुलने में अगर दिक्कत आ रही है तो उम्मीदवार www.cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कल्पना कुमारी ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। कल्पना ने 720 में से 691 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने भौतिकी में 180 में से 171, रसायन शास्त्र में 180 में से 160, जीवविज्ञान में 360 में से 360 अंक लाए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सीबीएसई ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट 2018 - NEET 2018 ) की आंसरी-की, ओएमआर शीट, रिस्पॉन्स शीट और टेस्ट बुकलेट जारी की थी। इस साल परीक्षा में 13,26,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। NEET Exam एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन के लिए सीबीएसई परीक्षा कराता है। नीट का रिजल्ट 5 जून 2018 को आने वाला था, लेकिन एक ही दिन पहले रिजल्ट आ गया है। बता दें कि नीट 2018 की प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी। देश भर में इसके 2255 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
छात्र ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: दिए गए फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 5: आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X