फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEET 2018 exam will be on 6th may hard compitition dress code release

NEET 2018: 6 मई को होगी परीक्षा, कड़ा होगा मुकाबला, ड्रेसकोड जारी

Thu, 19 Apr 2018 03:36 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
NEET 2018 exam will be on 6th may hard compitition dress code release

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही NEET 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। NEET 2018 परीक्षा का आयोजन 6 मई 2018 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS में एडमिशन के लिए 2016 में NEET को अनिवार्य किया गया था। सिर्फ AIIMS और JIPMER अपनी परीक्षाओं का आयोजन खुद करता है। बाकी मेडिकल कॉलेजों में NEET में प्राप्त स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। इस बार कम्पटीशन ज्यादा चुनौती भरा होने की संभावना है। CBSE के मुताबिक NEET के लिए कुल 13.36 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। वहीं पिछले साल इसके लिए 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। इसमें करीब 2,00,000 की बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों के लिए उपलब्ध सीमित सीटों के साथ कम्पटीशन कठिन हो रहा है। पूरे देश में MBBS और BDS की केवल 60,000 सीटे हैं।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन की संख्या में इस बढ़ोतरी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य विज्ञान के लिए राज्य आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के बजाय NEET स्कोर या राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को चुन रहे हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की गई छात्रवृत्ति और नीतियों की संख्या ने पूरे देश में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा को समाशोधन में स्कोलर्स की काफी मदद की है।

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड-
परीक्षा के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों को लाइट कलर की हाफ शर्ट (बिना बड़े बटन, ब्रोच / बैज और फूल) वाली पहननी है। वहीं बॉटम में ट्राउजर या सलवार पहननी है। कैंडिडेट्स को स्लीपर, सैंडल पहनने होंगे। उनमें ऊंची हील नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी जो बुर्का जैसे पारंपरिक कपड़े पहनेंगे, उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले साल से CBSE ने NEET में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है लेकिन यह जम्मू-कश्मीर, असम एवं मेघालय में लागू नहीं है। एनआरआई को आधार कार्ड की जगह अपना पासपोर्ट नंबर देना होगा। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने NEET के लिए दो शर्तें लगाई थीं। एक शर्त तो यह थी कि एक कैंडिडेट तीन बार से ज्यादा NEET की परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा यानि जिन छात्रों ने 2017 में पेपर दिया था और सफल नहीं हुए, वह दो बार और परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed