फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   mp madarsa board planning to teach students about patriotism in islam

एमपी में मदरसों के लिए तैयार हो रहा है नया कोर्स, प्रधानमंत्री मोदी सिलेबस में शामिल

Sat, 01 Apr 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Sat, 01 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
mp madarsa board planning to teach students about patriotism in islam

मध्यप्रदेश का मदरसा बोर्ड अब मदरसों में पढ़ाने के लिए एक नए कोर्स की तैयारी में हैं जिसमें छात्रों को इस्लाम में देशभक्ति के बारे में बताया जाएगा। साथ ही साथ पाठ में देश के मशहूर नेताओं के बारे में भी पढ़ाया जाएगा जिसमें देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी को भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के चेयरमेन सैय्यद इमादुद्दीन ने बताया कि, "बोर्ड, वतन से मोहब्बत का इस्लाम धर्म में क्या महत्व है, विषय पर सिलेबस तैयार कर रहा है ताकि छात्रों को ये समझ में आए कि वो जिस धर्म का अनुसरण करते हैं वास्तव में उसने देश को कैसे-कैसे लोग दिए हैं और इस्लाम कितनी ऊंची चीज है।" 
विज्ञापन


"इन सब के अलावा हम नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अबुल कलाम आजाद जो कि खुद भी मदरसे से ही पढ़े हुए थे, कलाम साहब, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कुछ अन्य महान नेताओं के बारे में पढाएंगे ताकि मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को ये पता चल सके कि इन लोगों ने कितनी मेहनत से संघर्ष के बाद ये सब हासिल किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा नदी को बचाने को लेकर 'नमामि देवी नर्मदे' नाम से जो मुहीम चलाई जा रही है उसे भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा। 

साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि एक कमेटी जल्द ही इस बाबत अपनी एक रिपोर्ट राज्य शिक्षा केंद्र को अप्रूवल के लिए देने वाली है और वहां से पास होने के बाद इन सिलेबस की पढ़ाई मदरसे में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed