{"_id":"58df89164f1c1b380763f998","slug":"mp-madarsa-board-planning-to-teach-students-about-patriotism-in-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में मदरसों के लिए तैयार हो रहा है नया कोर्स, प्रधानमंत्री मोदी सिलेबस में शामिल","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
एमपी में मदरसों के लिए तैयार हो रहा है नया कोर्स, प्रधानमंत्री मोदी सिलेबस में शामिल
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Sat, 01 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश का मदरसा बोर्ड अब मदरसों में पढ़ाने के लिए एक नए कोर्स की तैयारी में हैं जिसमें छात्रों को इस्लाम में देशभक्ति के बारे में बताया जाएगा। साथ ही साथ पाठ में देश के मशहूर नेताओं के बारे में भी पढ़ाया जाएगा जिसमें देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी को भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड के चेयरमेन सैय्यद इमादुद्दीन ने बताया कि, "बोर्ड, वतन से मोहब्बत का इस्लाम धर्म में क्या महत्व है, विषय पर सिलेबस तैयार कर रहा है ताकि छात्रों को ये समझ में आए कि वो जिस धर्म का अनुसरण करते हैं वास्तव में उसने देश को कैसे-कैसे लोग दिए हैं और इस्लाम कितनी ऊंची चीज है।"
विज्ञापन
"इन सब के अलावा हम नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अबुल कलाम आजाद जो कि खुद भी मदरसे से ही पढ़े हुए थे, कलाम साहब, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कुछ अन्य महान नेताओं के बारे में पढाएंगे ताकि मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को ये पता चल सके कि इन लोगों ने कितनी मेहनत से संघर्ष के बाद ये सब हासिल किया है।"
विज्ञापन
नर्मदा नदी को बचाने को लेकर 'नमामि देवी नर्मदे' नाम से जो मुहीम चलाई जा रही है उसे भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा।
साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि एक कमेटी जल्द ही इस बाबत अपनी एक रिपोर्ट राज्य शिक्षा केंद्र को अप्रूवल के लिए देने वाली है और वहां से पास होने के बाद इन सिलेबस की पढ़ाई मदरसे में होगी।
कमेंट
कमेंट X