{"_id":"59e075d44f1c1b60678b57b2","slug":"mdu-rohtak-announce-dates-of-re-appear-exam-and-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU: री-अपीयर की परीक्षा 24 को, खाली सीटों पर काउंसलिंग 13 को ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
MDU: री-अपीयर की परीक्षा 24 को, खाली सीटों पर काउंसलिंग 13 को
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की स्पेशल चांस की यूजी कोर्स सेमेस्टर स्कीम की बीए, बीएससी, बीकॉम- प्रथम, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें व छठे सेमेस्टर की री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिन्धु ने बताया कि इन परीक्षाओं का परीक्षा केन्द्र- सेंटर नंबर 845, ब्लाक एक, सैनी को-एजुकेशन कॉलेज, रोहतक में बनाया गया है। डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
खाली सीटों पर काउंसलिंग 13 को
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) तथा विधि विभाग में पीएचडी व यूआरएस की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए दूसरी काउंसलिंग 13 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
इमसॉर निदेशक प्रो. एएस बूरा ने बताया कि पीएचडी-मैनजमेंट की बीसी-बी की 1 रिक्त सीट तथा यूआरएस की 2 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग 13 अक्तूबर को सुबह 11.00 बजे से प्रारंभ होगी। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. ए.एस. दलाल ने बताया कि पीएचडी व यूआरएस-लॉ की बीसी-ए की दो रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग 13 अक्तूबर को होगी।

कमेंट
कमेंट X