फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   make your career as hairdresser

हेयर स्टाइलिस्ट बनिए और कमाइए लाखों

Thu, 31 Mar 2016 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
make your career as hairdresser
नए जमाने में नए लोगों के बीच स्टाइलिश बालों का चलन है और ऐसे में हेयर स्टाइलिस्ट की मांग जोरों पर रहती है।
विज्ञापन


अगर आप हेयर स्टाइलिस्ट बनना चाहते हैं तो आपके पास सौंदर्य की एक पारखी नजर होनी चाहिए। जिस तरह विदेशों में हेयर स्टाइलिस्ट की भारी मांग है उसे देखते हुए अच्छे अच्छे कोर्स करने के बाद भी युवा इस कैरियर की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं।

इस क्षेत्र में विदेश में नौकरी की संभावना के साथ साथ अपने देश में ही कॉस्मेटिक्स प्रोजेक्टेक्स कंपनियां, ब्रांडेड ब्यूटी पार्लर और सेलेब्रिटी हेयर सैलून में काफी अवसर हैं। फिल्मों में कॉस्मेटिक क्रू में भी जगह मिलने पर वारे न्यारे हो जाते हैं। 
विज्ञापन


यूं तो हेयर स्टाइलिस्ट बनने के लिए कोई खास उम्र सीमा और डिग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती लेकिन जाहिर तौर पर अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं तो आप इससे संबंधित कोर्स बेहिचक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारबरिंग में कोर्स कर बनें हुनरमंद

make your career as hairdresser

इसके तहत कराए जाने वाले कोर्स एक माह से लेकर एक साल तक के होते हैं। कई कॉलेजेस में कॉस्टमेटोलॉजी और बारबरिंग प्रोग्राम के तहत बाकायदा कोर्स के बाद ट्रेनिंग भी दी जाती है।

इस कोर्स के तहत हेयर क्लींसिंग, स्कल्प मसाज के साथ साथ हेयर कटिंग डिजाइन, पर्सनेलिटी डिजाइनिंग, बारबरिंग इक्यूपमेंट केयर की जानकारी दी जाती है।

दूसरे कोर्सेस में हेयर स्टाइलिंग की ट्रेनिंग में कॉम्बिंग, पर्मिंग, स्पाइकिंग के अलावा हेयर कटिंग के तरह तरह के पॉपुलर स्टाइल बताए जाते हैं।

अगर आप अच्छी अंग्रेजी या दूसरी भाषाएं जानते हैं तो विदेश में आपके लिए बेहतर नौकरी और बेहतर सैलरी का रास्ता खुला है। 

बॉलीवुड में जिस हिसाब से फिल्में बन रही हैं और टीवी पर जितने सीरियल और प्रोग्राम बन रहे हैं उस हिसाब से आपके लिए नौकरी की कभी कमी नहीं रहेगी।

इस क्षेत्र में पारंगत होने के बाद आप अपना सैलून भी खोल सकते हैं या किसी ब्यूटी/स्टाइल मैगजीन के लिए लिख भी सकते हैं। आप चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी काम कर सकते हैं। इस इंडस्ट्री में वैल ट्रेंड लोगों की जरूरत फिल्म इंडस्ट्री, सेलिब्रेटीज इत्यादि के लिए बड़े पैमाने पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed