फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Make career in the field of market research, large possibilities to growth of future

मार्केट रिसर्च के क्षेत्र में बनाएं करियर, यहां हैं नौकरी की अपार संभावनाएं

Sat, 27 Jan 2018 02:16 PM IST
उड़ान डेस्क, अमर उजाला
उड़ान डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Make career in the field of market research, large possibilities to growth of future

मार्केट रिसर्च एक प्रकार की मार्केटिंग तकनीक है जिसमें सर्वेक्षण, विश्लेषण और उपभोक्ताओं से बातचीत कर नए उत्पाद के बारे में अहम जानकारी प्राप्त की जाती है। मार्केट रिसर्च को हम इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि कोई कंपनी अपना नया उत्पाद बाजार में लाने से पहले रणनीति बनाती है कि बाजार में उस उत्पाद की मांग कैसे उत्पन्न की जाए? कंपनी इस बात पर भी गौर करती है कि उसके उत्पाद का उपभोक्ता वर्ग कौन होगा, महिला, पुरुष अथवा बच्चे।

विज्ञापन


माना कि कोई कंपनी साबुन मार्केट में लाना चाहती है तो कंपनी बाजार विश्लेषण करती है कि वह फेस सोप होना चाहिए या बॉडी सोप। बाजार और उपभोक्ताओं से जुड़ी तमाम जानकारियां, उपभोक्ताओं की पसंद-नापसंद के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती है। उसके बाद ही उत्पाद बाजार में उतारा जाता है।
विज्ञापन


मार्केट रिसर्च के अंतर्गत किसी नए प्रोडक्ट या सर्विसेज को बाजार में फैलाने के लिए सबसे पहले विस्तृत आंकड़े या डाटा इकट्ठा करने की जरूरत पड़ती है जिसे अंजाम देते हैं मार्केट रिसर्च। मार्केट रिसर्च का कार्य यह निर्धारित करना होता है कि कोई भी नया प्रोडक्ट या सर्विस बाजार में किस प्रकार खपेगा, इसका खरीददार कौन होगा। ये न सिर्फ नए प्रोडक्ट और सर्विसेज पर काम करते हैं बल्कि बाजार की रणनीतियों पर भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सर्वेक्षण, वैचारिक मत, सवाल-जवाब से एकत्रित हुए डाटा को डिजाइन करने के लिए सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग करते हैं। मार्केट रिसर्च एक सर्वाधिक सक्रिय और आकर्षक करियर है। मार्केट रिसर्च एक टीम वर्क होता है जिसे व्यक्तियों का समूह निष्पादित करता है। भारत में कंपनियों की वृद्धि और पूर्ण प्रामाणिक मार्केटिंग योजना की आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान में मार्केट रिसर्चर द्वारा सृजित डाटा पर निर्भरता बहुत अधिक बढ़ गई है। 

Make career in the field of market research, large possibilities to growth of future

अधिकतर मार्केट रिसर्च गतिविधियां विशेषीकृत कंपनियों द्वारा संचालित की जाती हैं। दिन-प्रतिदिन विकास पथ पर अग्रसर इस उद्योग में असीमित अवसर मौजूद हैं। इसमें नियमित आधार पर अन्वेषण और संगतता का विकास होता है और व्यवसाय में नवीनता बनी रहती है। मार्केट रिसर्च कार्य के लिए अच्छे विश्लेषण कौशल के साथ तैयार शिक्षार्थी का होना पहली आवश्यकता है।

मार्केट रिसर्चर उपभोक्ता की पसंद, खरीददारी की आदतें, बाजार में उस प्रोडक्ट की कीमत और बिक्री के आधार पर डाटा एकत्रित कर उसका विश्लेषणात्मक अध्ययन करते हैं। इसके लिए उन्हें रिपोर्ट, ग्राफिक इलस्ट्रेशन जैसे टेबल, चार्ट्स, स्लाइड्स आदि तैयार करने पड़ते हैं ताकि उसे प्रजेंटेशन के जरिए समझाया जा सके। इसके अलावा मार्केट रिसर्चर इस बात पर भी नजर रखता है कि कौन-से क्षेत्र में प्रोडक्ट की मांग अधिक है और उपभोक्ताओं की प्रोडक्ट के प्रति अपेक्षाएं क्या हैं ?

मार्केट रिसर्च में तीन प्रमुख क्षेत्र सम्मिलित हैं, जो इस प्रकार हैं- 1. रिसर्च, 2. फील्ड वर्क और 3. डाटा विश्लेषण।

1. रिसर्चः इस विभाग का प्रमुख काम बाजार से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना और डाटा को इकट्ठा करना होता है। साथ ही यह भी पता लगाना कि कितने लोग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिसर्च रिपोर्ट्स और प्रस्ताव बनाने का काम भी इसी विभाग के जिम्मे होता है।

2. फील्ड वर्कः फील्ड वर्क के तहत फोन, मेल के जरिये अथवा घर-घर जाकर, मार्केट सर्वेक्षण किया जाता है।

3. डाटा विश्लेषणः डाटा विश्लेषण के तहत इकट्ठा की गई सामग्री का विश्लेषण कर परिणाम तक पहुंचा जाता है।

Make career in the field of market research, large possibilities to growth of future

एक मार्केट रिसर्च एजेंसी में सामान्यत: उपलब्ध विभिन्न पद इस प्रकार होते हैं-
1. अनुसंधान निदेशक: मार्केट रिसर्च संगठन में यह सबसे वरिष्ठतम पद होता है। वह मार्केट रिसर्च परियोजना के डिजाइन और सही सुपुर्दगी के लिए पूर्णरूपेण प्रमुख जिम्मेदार पद होता है।

2. अनुसंधान प्रबंधकः यह अनुसंधान निदेशक को रिपोर्ट करता है और मार्केट रिसर्च परियोजनाओं की समय पर सही सुपुर्दगी में उनको सक्रिय सहयोग प्रदान करता है। 

3. अनुसंधान अधीशासीः यह परियोजना के विकास और निर्देशन के लिए गठित टीम का हिस्सा होता है। वह डिजाइनिंग और डाटा अधिग्रहण में अनुसंधान विश्लेषक और अनुसंधान प्रबंधक के साथ भी कार्य करता है। 

4. अनुसंधान विश्लेषकः इसका काम डाटा विश्लेषण और रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण से जुड़ा होता है। भारत में मार्केट रिसर्च में तेजी से वृद्धि हो रही है। विपणन अनुसंधान आउटसोर्सिंग एक लोकप्रिय आउटसोर्सिंग राजस्व उत्पादक के तौर पर उभर रहा है। विपणन अनुसंधान के लिए भारतीय बाजार का कुल आकार दो अरब अमेरिकी डॉलर के करीब माना जाता है।

मार्केट रिसर्च इंडस्ट्री में  वृद्धि का रुझान है। निश्चित तौर पर इसका भारतीय उद्योग पर असर दिखाई देगा, जिससे विश्व के अन्य भागों से आउटसोर्स की गई मार्केट रिसर्च परियोजनाओं का 10-15 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होने की आशा की जा सकती है। मार्केट रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु जो शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है वह इस प्रकार है- जो बतौर रिसर्च एक्जीक्यूटिव काम करना चाहते हैं उन्हें मार्केटिंग में एमबीए होना जरूरी है।

इसके अलावा सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी या एन्थ्रोपोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं हेतु भी इस क्षेत्र में चमकीले अवसर हैं। वे युवा जो फील्ड वर्क करना चाहते हैं उनके पास सांख्यिकी, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान या कंप्यूटर साइंस में डिग्री के साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल भी होनी चाहिए। इस क्षेत्र में रोजगार की बात की जाए तो कंपनियों, शिक्षण संस्थानों, यहां तक कि सरकार को भी मार्केट रिसर्चर की जरूरत पड़ती है, इसलिए इस क्षेत्र में उजली संभावनाएं हैं।

मल्टीनेशनल और मार्केटिंग  संगठन, सरकारी विभाग और रिसर्च इंस्टीट्यूशन इन-हाउस मार्केट रिसर्च ऑपरेशन का काम करते हैं जिसके लिए मार्केट रिसर्चर की जरूरत पड़ती है। सरकारी विभागों को भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों की राय जानने हेतु मार्केट रिसर्चर की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए इस क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है। ऐसे बहुत से नियमित और दूरस्थ शिक्षण पाठ्यक्रम हैं जो एक मार्केट रिसर्चर  के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराने में मदद कर सकते हैं। मार्केट रिसर्च सभी बी-स्कूलों के पाठ्यक्रमों में एक प्रमुख विषय के रूप में उपलब्ध है। दूरस्थ शिक्षण पद्धति के तहत भी बहुत से लोकप्रिय पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed