फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Maharashtra Governor Asks Mumbai University To Declare Pending Results

गवर्नर का आदेश, मुंबई यूनिवर्सिटी जल्द जारी करे पेंडिंग रिजल्ट्स

Mon, 25 Sep 2017 09:53 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 25 Sep 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor Asks Mumbai University To Declare Pending Results
मुंबई विश्वविद्यालय
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मुंबई यूनिवर्सिटी को दिशा निर्देश दिया है कि वो जल्द से जल्द पेंडिंग परीक्षा परिणामों की घोषणा करें। इन नतीजों की वजह से 11, 981 छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। गवर्नर होने के अलावा राव सभी विश्वविद्यालयों के चांसलर भी हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- AIMA MAT 2017: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने आदेश दिया है कि 46,806 अनुरोधों के संबंध में उत्तरपत्रों के पुनर्मूल्यांकन को समय पर पूरा किया जाए और 477 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा भी तुरंत की जाए। इसके संबंध में उन्होंने वाइस चांसलर प्रोफेसर देवानंद शिंदे, प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर धीरेन पटेल और बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन अर्जुन घटौले को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- 'सेल्फ ड्राइविंग और फ्लाइंग कार' पर उडासिटी ने तैयार किया नया कोर्स 

राजभवन में इस संबंध में बैठक हुई जहां पर परीक्षा परिणामों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में कहा गया कि विंटर एग्जामिनेशन 8 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं राव ने बैठक में कहा कि इन परीक्षाओं के परिणामों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नतीजे 30 से 45 दिन के अंदर घोषित हो जाने चाहिए। 

पढ़ें- भारत में MBA आवेदकों की संख्या 85 फीसदी बढ़ी

इस बैठक में राज्यपाल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों को परीक्षाओं का रोड मैप दिया गया। वहीं फणडवीस ने विश्वविद्यालय को कड़े शब्दों में कहा कि समर एग्जामिनेशन जैसी गलती दोबारा दोहराई नहीं जानी चाहिए। मुंबई विश्वविद्यालय की अपनी एक खास पहचान है और इस तरह की चीजें उसकी साख पर सवाल खड़ा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed