UP Home Guard Bharti 2025: 10वीं पास के लिए 45,000 पद, आवेदन का आखिरी मौका कल, तुरंत भरें फॉर्म
UPPRPB UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड के 45,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर है। अब तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें। जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से होमगार्ड स्वयंसेवकों के बंपर भर्तियां निकली है, लेकिन इसके आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। बोर्ड के अनुसार कुल पदों की संख्या 45 हजार है और सिर्फ 17 दिसंबर 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बल्कि महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया गया है। जिससे बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इसके लिए उम्मीदवार को दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो और उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1995 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट है।
ये भी पढ़े: UP Home Guard: यूपी होमगार्ड भर्ती पर बड़ा अपडेट! इन आवेदकों को फॉर्म सुधारने का मौका मिलेगा, देखें नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
भर्ती की चयन प्रक्रिया में फिजिकल मानक और दौड़ भी शामिल है। पुरुष वर्ग की बात करें तो इनकी हाइट 168 सेमी, सीना 79-84 सेमी होनी चाहिए। दौड़ के लिए 28 मिनट मिलेगें, जिसमें 4.8 किमी दौड़ना होगा। महिला के लिए हाइट 152 सेमी निर्धारित की गई है। वजन कम से कम 40 किग्रा और दौड़ 16 मिनट में 2.4 किमी जरूरी है। एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को हाइट और सीने में अतिरिक्त छूट मिलेगी।
ड्यूटी भत्ता और सुविधाएं
होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही समय-समय पर महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।
सबसे ज्यादा रिक्तियों वाले जिले
| जिलें | रिक्तियां |
| कानपुर नगर | 1947 |
| लखनऊ | 1371 |
| आगरा | 1232 |
| प्रयागराज | 1219 |
| हरदोई | 1072 |
ये भी पढ़े: BEL Vacancy 2025: यूपी में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, स्नातक पास और डिप्लोमा धारक कर सकते हैं आवेदन
कौन नहीं कर सकता आवेदन
- शारीरिक/मानसिक रूप से अयोग्य या दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- सरकारी/अर्द्धसरकारी सेवाओं में नियमित कर्मचारी।
- जिन पर आपराधिक मुकदमा लंबित हो।
- एक से अधिक पति/पत्नी वाले उम्मीदवार।
- अन्य जिले के उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते।
कमेंट
कमेंट X