DHSE Kerala Exam 2017: 27 सितंबर को जारी होगा प्लस वन इंप्रूवमेंट का रिजल्ट
केरल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE), जुलाई 2017 की हायर सेकेंडरी, टेक्निकल हायर सेकेंडरी, आर्ट हायर सेकेंडरी फर्स्ट ईयर इम्प्रूवमेंट और पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्लस वन सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे 27 सितबंर को घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dhsekerala.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए dhsekerala.gov.in पर जाएं
- supplementary allotment result लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद रोल नंबर डालें और सब्मिट करें
- रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें
ये परीक्षा 19 जुलाई से 26 जुलाई 2017 तक केरल के विभिन्न केंद्रों पर बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार आयोजित की गई थी। परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्होंने मार्च 2017 में प्रथम वर्ष की हाइयर सेकेंडरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन विभिन्न कारणों से मार्च 2017 में होने वाली प्रथम वर्ष की परीक्षा में भाग नहीं ले पाए थे।
कमेंट
कमेंट X