फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   jee advance merit list requires 35 percent marks

JEE (advance) 2017: मेरिट में आने के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी

Sat, 29 Apr 2017 03:46 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sat, 29 Apr 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
jee advance merit list requires 35 percent marks

JEE Mains पास करने के बाद अब एडवांस परीक्षा में छात्रों के सामने अंकों की बाध्यता भी एक चुनौती है। JEE Mains से अब छात्र को न केवल विषयवार अंक लाने होंगे बल्कि कुल कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने भी अनिवार्य होंगे। इससे कम अंक आने पर आईआईटी की कॉमन मेरिट लिस्ट में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि शुक्रवार से ही JEE (advance) 2017 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

मेरिट में आए छात्रों को ही आईआईटी में मिलेगा एडमिशन

jee advance merit list requires 35 percent marks

JEE (advance) में सामान्य अभ्यर्थी को प्रत्येक विषय में कम से कम 10 प्रतिशत अंक लाने होंगे और कुल योग 35 प्रतिशत अनिवार्य हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 9 प्रतिशत और कुल योग 31.5 प्रतिशत जरूरी है। एससी व एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में 5 प्रतिशत व कुल योग 17.5 प्रतिशत लाना अनिवार्य है। तीनों श्रेणियों के विकलांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में 5 प्रतिशत और कुल 17.5 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

इस योग के आधार पर आईआईटी की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले छात्रों को ही आईआईटी में दाखिले के लिए मौका मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने JEE Mains से शीर्ष 2.20 लाख अभ्यर्थियों में जगह बना ली है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed