भारत के बेटे 'अर्पण' बने ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जन्में 21 वर्षीय अर्पण दोशी छोटी उम्र में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर बन गए हैं। अर्पण ने 17 साल की उम्र में शेफील्ड यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई शुरू कर दी थी । वहीं आने वाले अगस्त महीने से वो बतौर जूनियर डॉक्टर के रूप में ब्रिटेन के अस्पताल में प्रैक्टिस शुरू करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्पण दोशी से पहले रसेल फेहिल सबसे कम उम्र के डॉक्टर बने थे। रसेल ने साल 2010 में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली थी।
पिता फ्रांस में परमाणु परियोजना में काम करते थे
अर्पण दोशी ने कहा कि वो हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। उसे मन लगाकर पढ़ाई करना बहुत अच्छा लगता है। इंसान का शरीर आखिर कैसे काम करता है, इसके बारे में वो बचपन से ही सोचता था। डॉक्टर बनकर वो दूसरों की मदद करना चाहता था। अर्पण के पिता फ्रांस में एक बड़े परमाणु परियोजना में नौकरी करते थे। साल 2009 में अर्पण भी भारत छोड़कर पिता के पास फ्रांस पहुंच गए और वहां एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया।
अर्पण यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में होंगे जूनियर डॉक्टर
अर्पण जब 16 साल का था तो उसने स्कॉलरशिप के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद अर्पण को शेफील्ड यूनिवर्सिटी से बुलावा आया और वो वहां पढ़ने लगे। फिलहाल अर्पण के पिता भारत लौट चुके हैं लेकिन अर्पण ब्रिटेन में ही हैं। अगले दो साल तक अर्पण यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद वो हार्ट सर्जरी में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X