{"_id":"59aa496a4f1c1b0f278b4ced","slug":"in-karnataka-girls-will-get-free-education-upto-graduation-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
कर्नाटक में अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करते हुए कर्नाटक सरकार ने लड़कियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यहां सरकार ने कक्षा 1 से ग्रेजुएशन स्तर तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया है। कर्नाटक के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में आने वाले शिक्षण सत्र से ये फ्री एजुकेशन की मुहीम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः UP BOARD: दीन दयाल उपाध्याय पर होगी पढ़ाई, सरकार कर रही तैयारी
विज्ञापन
हाईयर एजुकेशन मिनिस्टर बसवराज रायारेड्डी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि करीब 18 लाख ऐसी छात्राएं मौजूद हैं जिनके अभिभावकों की आय 10 लाख रुपये से कम है। ऐसे में इन छात्राओं को फ्री एजुकेशन दी जाएगी। उनका कहना है कि ये मुहीम सिर्फ गरीब तबके की छात्रों के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा सके। आपको बता दें कि इससे पहले कुछ इसी तरह की मुहीम तेलंगाना और पंजाब में भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X