{"_id":"596449634f1c1b89608b46f1","slug":"in-du-eca-admission-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission : ईसीए के लिए आज से एडमिशन शुरू","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU Admission : ईसीए के लिए आज से एडमिशन शुरू
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
DU में ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) के प्रारंभिक व मुख्य ट्रायल खत्म होने के बाद करीब 1100 छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब 800 सीटों के लिए इन छात्रों का एडमिशन आज से शुरू होगा। हालांकि छात्रों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि लिस्ट में उनका नाम आने का मतलब ये नहीं है कि उनकी सीट पक्की हो गई है।
विज्ञापन
वहीं स्पोर्ट्स कोटे का ट्रायल संपन्न होने के बाद फाइनल लिस्ट गुरुवार को जारी की जाएगी। उसके बाद ही स्पोर्ट्स कोटे का एडमिशन शुरू होगा। आपको बता दें ईसीए के लिए 11 से 13 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उसके बाद कॉलेज पहली लिस्ट जारी करेगा। 15 से 17 जुलाई तक कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X