IIT कानपुर के कॉन्वोकेशन में पहली बार पहनना होगा कुर्ता-पैजामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर(IIT Kanpur) के 50वें दीक्षांत समारोह में पहली बार आईआईटियंस डिग्री लेते समय भारतीय पोशाक यानी कुर्ता-पैजामा में होंगे। इसके साथ स्टूडेंट स्टॉल कंधे पर रखेंगे। खास बात यह है कि नया ड्रेस कोड भी छात्रों के डिमांड पर ही लागू किया गया है। दीक्षांत समारोह इस बार 15 व 16 जून को कैंपस में होना है।
जिसमें बीटी, बीएस, पीएचडी, एमटेक, एमएस, एमबीए, एमएससी, एमएससी-पीएचडी, सहित सभी ड्यूअल प्रोग्राम को पास करने वाले स्टूघ्डेंटों को डिग्री और अवार्ड दिए जाएंगे।
गेस्ट भी दिखेंगे पारंपरिक ड्रेस में
दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन और नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, यूएसए के जूनियर प्रेसिडेंट डा. क्लाइटॉन डैनियल मोटे भी कुछ अलग नजर आएंगे। दोनों के लिए फिलहाल पोशाक डिजाइन किए जा रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि इनके भी ड्रेस में भारतीयता की झलक दिखाई देगी।
समारोह का होगा लाइव प्रसारण...
पहली बार दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण भी होगा। इसकी भी तैयारी की जा चुकी है। प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिन बच्चों के पैरेंट्स को समारोह स्थल पर जगह नहीं मिल पाएगी उनके लिए लेक्चर हॉल-18 और लेक्चर हॉल-19 में व्यवस्था होगी। यहां स्क्रीन लगी होगी जिसमें समारोह का लाइव प्रसारण होगा।
पांच जून तक करें आवेदन
डिग्री के लिए अर्ह स्टूडेंटों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पांच जून तक आवेदन करना होगा। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीरज मिश्रा ने पत्र जारी कर सभी छात्रों को तय समय से पहले आवेदन करने को कहा है।
कमेंट
कमेंट X