इस सत्र में आईआईटी के एडमिशन फीस में नहीं होगा बदलाव
हाल ही में ये फैसला लिया गया है कि देशभर के 31 आईआईटी में फिलहाल इस सत्र के एडमिशन फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा आईआईटी काउंसिल की बैठक में छात्रों में बढ़ते तनाव और सुसाइड के मामलों को देखते हुए वेलनेस सेंटर बनाने के साथ इंडक्शन प्रोग्राम शुरू करने का फैसला लिया गया है।
इस बैठक की खास बात ये रही कि आईआईटी में अगले वर्ष सुपर न्यूमरी वूमन कोर्ट से लड़कियों की संख्या 8 फीसदी से 20 फीसदी तक बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
सुसाइड को लेकर बनेगा वेलनेस सेंटर
आईआईटी मुंबई कैंपस में हुई इस बैठक में एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काउंसिल बैठक में सबसे मुख्य मुद्दा पिछले वर्ष बीटेक प्रोग्राम में 90 हजार से 2 लाख रुपये तक बढ़ाई गई फीस पर सब्सिडी खत्म करना था क्योंकि आईआईटी प्रबंधन को दाखिला फीस में बढ़ोतरी के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। हालांकि बैठक में सहमति न बनने के चलते फिलहाल इस सत्र में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया है।
इसके अलावा कैंपस में नए छात्रों के बढ़ते तनाव के चलते सुसाइड मामलों पर वेलनेस सेंटर बनाने की बात हुई है। फिलहाल कैंपस में काउंसलर तो हते हैं लेकिन छात्र शर्म के चलते उके पास नहीं जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X