{"_id":"106c3aa712e4c9fd20af780e3648f8c2","slug":"ignou-start-new-course-about-nutrition-and-child-care-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खान पान से जुड़ा है इग्नू का नया कोर्स","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
बच्चों के खान पान से जुड़ा है इग्नू का नया कोर्स
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषक तत्वों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इग्नू अब पीडिऐट्रिक न्यूट्रीशन की पढ़ाई करवाएगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंटीन्यूइंग एजूकेशन (एसओसीई) के जरिए पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) पीडिऐट्रिक न्यूट्रीशन (बच्चों की भोजन संबंधी जरूरतें) की पढ़ाई भी करवाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, दोनों प्रोग्रामों का मकसद छात्रों को पीडिऐट्रिक न्यूट्रिशन की बारीकियां बताना है। कोर्स को मुख्य तौर पर बच्चों में भोजन की जरूरत, उनकी सेहत और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पीजी डिप्लोमा कोर्स के तहत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इटर्नशिप की भी सुविधा रखी गई है। कोर्स के जरिए छात्र हेल्थकेयर प्रैक्टिशनर, डायटीशियन, डाइट काउंसलर, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार पा सकते हैं।
सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि छह महीने होगी। यह कोर्स ऑनलाइन किया जा सकेगा। कोर्स के लिए 16 सीटें हैं। डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए 32 सीटें हैं। यह भी ऑनलाइन कोर्स है, जिसे घर बैठे आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए जरूरी योग्यता
दोनों ही कोर्स के लिए बीएससी (होम साइंस) में फूड एंड न्यूट्रिशन, क्लीनिकल एंड थेराप्योटिक न्यूट्रीशिन में स्पेशलाइजेशन या पीजी डिप्लोमा इन डाइट्रेटिक्स और पब्लिक हेल्थ व न्यूट्रीशन डिग्री जरूरी है।
इसके अलावा मास्टर्स ऑफ साइंस इन न्यूट्रीशन, डाइटेटिक्स, पब्लिक हेल्थ या बी. फार्मा डिग्री या बीएससी नर्सिंग या एमबीबीएस डिग्री या बीएससी इन फूड साइंस, लाइफ साइंसेज, बायोकेमेस्ट्री डिग्री वाले छात्र भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जनवरी 2015 सत्र से पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और डिप्लोमा में दाखिले के लिए मांगे आवेदन

कमेंट
कमेंट X