{"_id":"58d0e40c4f1c1b39791a1601","slug":"ibps-declares-schedule-for-three-big-exams-to-be-conducted-during-september-to-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से शुरू होंगे आईबीपीएस के तीन बड़े एग्जाम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
सितंबर से शुरू होंगे आईबीपीएस के तीन बड़े एग्जाम
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
अलग-अलग सहयोगी बैंकों के मर्जर के बाद भारतीय स्टेट बैंक में पदों की कटौती की बात की जा रही है लेकिन इस सब के बीच नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं को अन्य बैंकों ने उम्मीद भी जगाई है। नेशनलाईज्ड बैंकों के सभी वर्गों में भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2017 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आईबीपीएस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का क्रम सितंबर में शुरू होगा। आफिसर स्केल-1 तथा ऑफिस असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 से 24 सितंबर के बीच होगी। स्केल-1 के लिए मुख्य परीक्षा 5 नवंबर तथा ऑफिस असिस्टेंट के लिए 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
ऑफिसर स्केल-2, 3 के लिए 5 नवंबर को परीक्षा होगी वहीं पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 7 से 15 नवंबर के बीच होगी जबकि मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
क्लर्क ग्रेड की प्रारंभिक परीक्षा 2 से 10 दिसंबर के बीच होगी, साथ ही मुख्य परीक्षा अगले साल 21 जनवरी को संभावित है।
Trending Videos
एसबीआई में भर्ती पर लग सकता है ब्रेक
बैंक
भारतीय स्टेट बैंक में पिछले कई वर्षों से लगातार भर्ती की जा रही थी लेकिन अब इस पर ब्रेक लगने की आशंका है। एसबीआई में सहयोगी बैंकों का मर्जर हो गया है। अब कर्मचारियों की संख्या में कटौती की बात कही जा रही है। इससे प्रतियोगियों में निराशा है।
कमेंट
कमेंट X