फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   hrd mnistry asks cbse to conduct ugc net exam untill nta gets constructed

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन तक 'CBSE' ही आयोजित करेगी यूजीसी नेट की परीक्षा

Wed, 26 Apr 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- सीमा शर्मा (Edited By: शिवेन्दु शेखर)
amarujala.com- सीमा शर्मा (Edited By: शिवेन्दु शेखर) Updated Wed, 26 Apr 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
hrd mnistry asks cbse to conduct ugc net exam untill nta gets constructed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

जब तक देशभर की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं हो जाता, तब तक सीबीएसई ही यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करेगी। एचआरडी ने सीबीएसई और यूजीसी के बीच यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने पर उठे विवाद का यह हल निकाला है। जल्द ही इस संबंध में सीबीएसई को जानकारी भेज दी जाएगी।       

विज्ञापन


वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने का विवाद मंगलवार को एचआरडी के अधिकारियों तक पहुंच गया था। सीबीएसई काम का अधिक बोझ की बात करते हुए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने से मना कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच  सीबीएसई और यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सोमवार को विवाद अधिक बढ़ गया, जब इस मुद्दे पर आयोजित बैठक में यूजीसी के सचिव नहीं पहुंचे। सीबीएसई की दलील है कि उसे पहले ही कई प्रकार की परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। इसी बीच यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने का दायित्व भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने के मामले में यूजीसी प्रबंधन की ओर से कोई मदद नहीं मिलती है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि यूजीसी सचिव सीबीएसई के किसी बात पर जवाब नहीं देते हैं। सीबीएसई चाहता था कि यूजीसी के पास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व विशेषज्ञ हैं, जो कि 86 विषयों में होनी वाली नेट प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र बनाने में मदद करें, लेकिन इस मामले में भी यूजीसी प्रबंधन ने सहयोग नहीं दिया।
 

बीएसई को करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च आता है

hrd mnistry asks cbse to conduct ugc net exam untill nta gets constructed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

सूत्रों के मुताबिक, यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करने पर सीबीएसई को करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च आता है,  लेकिन यूजीसी की ओर से कोई सहायता नहीं मिलती है। सोमवार को सीबीएसई ने यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी यूजीसी को देने की मांग रखी, ताकि वे अपना एकेडमिक काम अच्छे से कर सकें।  
          
इसी के चलते मंगलवार को सीबीएसई और यूजीसी से इस संबंध में मंत्रालय में बैठक हुई। इसी बात के आधार पर अब यह तय हुआ है कि जब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं हो जाता, सीबीएसई प्रति वर्ष की तर्ज पर यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करता रहेगा।      
      
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2016 में भी सीबीएसई ने यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने से इंकार कर दिया था। हालांकि उस समय भी मंत्रालय के दखल पर सीबीएसई को परीक्षा आयोजित करने के लिए मना लिया गया था। उधर, यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर का रिजल्ट अभी तक जारी न होने के चलते परीक्षार्थियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसके अलावा अभी तक इसी विवाद के चलते यूजीसी नेट जून की परीक्षा के लिए आवेदन विंडो तक ओपन नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed