फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   HPBOSE +2 class Result 2018 will be declared in few hours follow these tips

HP Board Result 2018 : कुछ घंटों में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, इन टिप्स की मदद से देखें नतीजे

Tue, 24 Apr 2018 10:45 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE +2 class Result 2018 will be declared in few hours follow these tips

HP Board Result 2018 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर जारी होगा। खबर है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल 2018 यानि आज दोपहर 12 बजे के बाद जारी हो सकता है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई महीने के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता है। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। मार्च में दोनों परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था और अब रिजल्ट का इंतजार है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हो गई थीं। इस साल बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,22,614 छात्र उपस्थित हुए थे। अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

HP Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- HPBOSE +2 Class Result 2018
विज्ञापन



HPBOSE +2 Class Result 2018

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को HP Board का रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। HP Board रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।
HP Board रिजल्ट 2018 देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पिछले साल के 10वीं कक्षा के परिणामों पर एक नजर

  • 2017 में एचपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 1,15,311 छात्र उपस्थित हुए और औसत पास प्रतिशत 67.57% था।
  • वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले साल शीर्ष स्थान पर एक लड़की थी।
  • वर्ष 2017 में, ज्यादा वेब ट्रैफिक और छात्रों की एक बड़ी संख्या के कारण, एक साथ अपने परिणामों की जांच ने एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर बुरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद तकनीकी गड़बड़ी सुधरने से वेबसाइट दोबारा काम करने लगी थी।
  • यदि आप अपने एचपी बोर्ड 2018 के 10वीं के रिजल्ट की जांच में अवांछित विलंब से बचना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने रिजल्ट यहां तुरन्त प्राप्त कर सकते हैं। तुरन्त रिजल्ट पाने के लिए हमारी साइट के रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed