HP Board 10th Result 2018 : समय में बदलाव, अब इतने बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
HP Board 10th Result 2018 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी हो सकता है। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए अमर उलाजा की वेबसाइट पर क्लिक करें। छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। मार्च में 10वीं की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था और अब रिजल्ट का इंतजार है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हो गई थीं। इस साल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 109782 छात्र उपस्थित हुए थे। अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/hpbose/hp-class-10th-result-2018
बीते वर्ष मैट्रिक का वार्षिक परीक्षा परिणाम 67.57 फीसदी रहा था। मैट्रिक परीक्षा में कुल 115311 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें 76855 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 16564 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित की गई है। वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजों ने बेटियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया था। मैट्रिक की टॉप-10 मेरिट सूची में सरकारी स्कूल की केवल एक ही छात्रा अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई थी, जबकि शेष सभी टॉपर प्राइवेट स्कूलों के थे।
मेरिट में आए 33 विद्यार्थियों में से 26 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया था। सात लड़के ही मेरिट सूची में नाम दर्ज करवा पाए। मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का दबदबा रहा। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X