{"_id":"580def3e4f1c1b944ebc1a0d","slug":"h-r-conclave-in-invertis-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन्वर्टिस का तीसरा एचआर कॉन्क्लेव, कई कंपनियों का हुआ समागम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
इन्वर्टिस का तीसरा एचआर कॉन्क्लेव, कई कंपनियों का हुआ समागम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एच आर कॉन्क्लेव का आयोजन। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में तृतीय एच आर कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। यह एक वार्षिक सम्मेलन है एवं इस वर्ष की थीम “री-डिफाइनिंग ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट- इंडस्ट्री एण्ड अकैडमिया इंटरफेस“ है। कार्यक्रम का शुभारंभ चांसलर डॉ उमेश गौतम व अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह मीना, आई जी बरेली जोन रहे। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस विश्व की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स है लेकिन कॉरपोरेट जगत आगे इसलिए है क्योंकि एच आर विभाग यहां मुख्य भूमिका निभाता है। सरकारी क्षेत्र में भी ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे यह बेहतर बन सके। आगे बढ़ने के लिए आपके पास नये विचार और समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

Trending Videos
इन्वर्टिस का तीसरा एचआर कॉन्क्लेव, कई कंपनियों का हुआ समागम
मुख्य वक्ता विजय राय ने इन्वर्टिस के साथ अपने घनिष्ठ सम्बन्धों को व्यक्त करते हुए कहा कि ’’अपने सपनों के पीछे तब तक भागो जब तक उन्हें पूरा न कर लो।’’ टेक्नोलॉजी हर पल बदल रही है तो छात्रों को जरूरत है हर वक्त कुछ नया सीखने की और कुछ नया जानने की। आज की सबसे बड़ी चुनौती प्रतिभाओं से संबंधित है इसलिए आपको हमेशा गतिमान रहना चाहिए, अगर स्थिर रहे तो
पीछे रह जाएंगे।
इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व उद्योग जगत के बीच सम्बन्ध स्थापित करना था। मैनेजमैंट एवं इंजीनियरिंग जैसे पाठयक्रमों का लक्ष्य कॉरपोरेट एवं इंडस्ट्री के लिए छात्रों को प्रोफेशनल जगत के लिए तैयार करना है। जिसके लिए छात्रों को उद्योग जगत में निरंतर हो रहे बदलाव से अवगत रहना चाहिए।
इन्वर्टिस प्रतिवर्ष उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को एच आर कॉन्क्लेव में आमंत्रित करता है। यह एक अवसर है जब इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के छात्रों को प्रमुख एच आर प्रोफेशनल्स से मिलने का मौका मिलता हैं तथा इंडस्ट्री एवं कॉरपोरेट जगत से संबन्धित प्रैक्टिकल जानकारियां हासिल करते हैं।
पीछे रह जाएंगे।
इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व उद्योग जगत के बीच सम्बन्ध स्थापित करना था। मैनेजमैंट एवं इंजीनियरिंग जैसे पाठयक्रमों का लक्ष्य कॉरपोरेट एवं इंडस्ट्री के लिए छात्रों को प्रोफेशनल जगत के लिए तैयार करना है। जिसके लिए छात्रों को उद्योग जगत में निरंतर हो रहे बदलाव से अवगत रहना चाहिए।
इन्वर्टिस प्रतिवर्ष उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को एच आर कॉन्क्लेव में आमंत्रित करता है। यह एक अवसर है जब इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के छात्रों को प्रमुख एच आर प्रोफेशनल्स से मिलने का मौका मिलता हैं तथा इंडस्ट्री एवं कॉरपोरेट जगत से संबन्धित प्रैक्टिकल जानकारियां हासिल करते हैं।
विज्ञापन
इन्वर्टिस का तीसरा एचआर कॉन्क्लेव, कई कंपनियों का हुआ समागम
इस कॉन्क्लेव में आर.आनंद, एच.सी.एल टेक, जयदीप धगत, ई.टी.वी, ए.सी.जोशी,यूजे.वी.एन.एल, हिमांशु रौल, फीसन्स फार्मा, ए.के.साहू, हीटिरो हेल्थ केयर, डी.वी शास्त्री, गेल, रजत अग्रवाल, आई.आई.टी रूढ़की, अश्विनी कपूर, कैनन जैसी नामी कंपनियों के एच आर, डायरेक्टर जनरल, असोसियेट प्रोफेसर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स हिस्सा बने।
आई.आई.टी रूढ़की से आए रजत अग्रवाल ने कहा कि डॉ गौतम ने बरेली शहर को इन्वर्टिस के रूप में एक बहुत बड़ा उपहार दिया है। छात्रों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि क्षमताएं आप सबमे हैं लेकिन जरूरत है उन्हें पहचानने की व उन्हें निखारने की।
डी.वी शास्त्री, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गेल ने इंडस्ट्री-एक्डेमिया इंटीग्रेशन’ विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसी भी शैक्षिक संस्था की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण मानक है कि वह अपने छात्रों को कॉरपोरेट इंटरफेस प्रदान करने में कितना सक्षम है ताकि उनके व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा मिल सके।
चांसलर डॉ उमेश गौतम ने सभी विभिन्न संस्थाओं के एच आर को धन्यवाद दिया। और छात्रों से कहा कि यह समागम ज्ञान का समन्दर है जिसमें छात्रों के लिए मौका है कि उन्हें तराशे हुए मोती की तरह बनकर सामने आना है और उद्योग जगत में अपना नाम रौशन करना है।
सीमा बर्थवाल एंव किंशुक सिन्हा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। इन्वर्टिस के सभी शिक्षकगण इस मौके पर मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X