फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Graphic Era made a record of placement selection

ग्राफिक एरा ने प्लेसमेंट का रिकार्ड बनाया, फ्रांस की कम्पनी में 175 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 14 Nov 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 14 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era made a record of placement selection
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून। रोजगार के क्षेत्र में मंदी के दौर में ग्राफिक एरा ने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में प्लेसमेंट का कीर्तिमान स्थापित किया है। फ्रांस की कम्पनी कैपजैमिनी ने आज ग्राफिक एरा के 175 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति का ऑफर दे दिया। इन्हें मिलाकर अब तक इस साल ग्राफिक एरा के 1450 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है।
विज्ञापन


इस सत्र में बी.टेक की छात्रा को सबसे ज्यादा 7 लाख का सालाना पैकेज अशोका लीलैण्ड ने दिया है। कैपजैमिनी के साथ साथ कम्प्यूटर और आई.टी. क्षेत्र कीश्विश्वविख्यात कम्पनी फोनोसिस पार्टनर्स, ऑटोमोबिल ज्याइंट्स- टेक महिन्द्रा और यामहा मोटर्स, फैशन ब्रांड टामी हिलफिगर और प्रमुख अंतराष्ट्रीय बैंक एच.डी.एफ.सी. की टीमें आज एक साथ ग्राफिक एरा में प्लेसमेंट ड्राइव चला रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए देर शाम तक ऑन लाइन टेस्ट और इंटरव्यू का सिलसिला जारी था। इसमें ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल परीसरों के बी.टेक, बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.कॉम, एम.बी.ए. और बी.एस.सी. (आई.टी.) के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से एक साथ एक ही कम्पनी में 175 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट होने को एक ’रिकार्ड’ बताते हुए ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. (डा.) कमल घनशाला ने कहा कि प्लेसमेंट छात्र-छात्राओं के करियर का पहला मील का पत्थर होता है, जहां से उनके लिए नए-नए अवसर खुलते रहते हैं।

डा. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा अत्याधुनिक और दुनिया की नई टेक्नोलाॅजी अपना कर ऐसे इंजीनियर और अन्य प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है जो सिर्फ प्लेसमेंट ही नही पाते बल्कि अपना उद्यम स्थापित करके दूसरों को रोजगार भी देते हैं।

Graphic Era made a record of placement selection
ग्राफिक एरा के विद्यार्थियों का डिग्री मिलने से पहले ही देश विदेश की प्रमुख कम्पनियों में चयनित होने का सिलसिला आज भी जारी है। इस वर्ष अब तक ग्राफिक एरा के 1450 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है।

इस सत्र में अब तक टी.सी.एस., सेपियण्ट, इन्फोसिस, विप्रो टेक्नोलॉजीस, जेड. एस. एसोसिएट्स, कैपजैमिनी, स्मार्ट डाटा एण्टरप्राइसिज, इऔसम टेक, अशोका लीलैण्ड, इनटेक इन्फोनेट, आई.टी.सी., कार्वी स्टाक ब्रोकिंग जैसी प्रख्यात कम्पनियों ने ग्राफिक एरा के 426 छात्र-छात्राओं को अपनी कम्पनियों के लिए चयनित किया है।

बी.टेक की छात्रा प्रिया मोण्डी का अशोका लीलैण्ड में 7 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। जेड. एस. एसोसिएट्स ने ग्राफिक एरा के 13 बी.टेक (आई.टी.) के छात्र-छात्राओं को 5.11 लाख रूपये प्रति छात्र और सेपियण्ट ने विश्वविद्यालय के 25 बी.टेक (सी.एस./आई.टी) के छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपये प्रति छात्र प्रति वर्ष के पैकेज पर चयनित किया है।

पासआउट होने से पहले ही जाॅब मिलने की खुशी का इजहार करते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बी.टेक (एम.ई.) के छात्र सोमनाथ अरोड़ा ने कहा कि वो अब नौकरी करने के साथ साथ वो अपने पिता द्वारा लिए गए एजुकेशन लोन को भी आसानी से चुका सकता है।

ग्राफिक एरा डिम्ड विश्वविद्यालय की बी.टेक (सी.एस.) की छात्रा ऐन्नी बट्टू ने प्लेसमेण्ट से पहले डा. घनशाला द्वारा लिए गए विशेष सत्र को इंटरव्यू में कामयाबी पाने का राज बताया। बी.सी.ए. के छात्र स्पर्श मेहता ने टेक्निकल क्लासरूम में सिखाए गुरों को अपनी सफलता की कुंजी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed