GLA University: उदयपुर से 'उदय' हुई मथुरा स्टेशन स्वच्छता की अलख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर स्टेशन की स्वच्छता मथुरा शहर के जंक्शन स्टेशन के लिए नजीर बनकर उभरी है। सिर्फ एक बार उदयपुर स्टेशन देखने बाद से ही जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने मथुरा जंक्शन की सफाई के निर्देश विश्वविद्यालय के हाउसकीपिंग विभाग को दिए। तभी से हाउसकीपिंग टीम जंक्शन स्टेशन चमकाकर स्वच्छता के प्रति आगाह कर रही है।
एक दर्जन से अधिक लोगों की टीम जंक्शन पर ऐसे स्थानों को विशेष रूप से साफ करने में जुटी है, जिनकी बहुत कम सफाई हो पाती है। टिकट काउंटरों से मकड़ी जाल तथा सभी प्रतीक्षालय कक्ष की सफाई करायी जा रही है।
सभी प्लेटफॉर्म के टीनशेडों के पिलर तथा फुट ओवर ब्रिज की सफाई पर भी विषेश ध्यान रखा जा रहा है। प्लेटफॉर्म एक, दो तथा तीन के पास रेलवे लाइन पर पड़ी गंदगी को पानी पाइप लाइन के माध्यम से धोया जा रहा है। आने वाले यात्रियों को स्वच्छ जल मिल सके इसके लिए सभी पानी टंकियों को साफ सुथरा रखा गया है।
रेलवे जंक्शन पर रेल पटरी से गुजरने वाली हर गाड़ी के यात्री रेलवे स्टेशन साफ-सुथरा देख खासे प्रभावित हुए। यह नजारा देखकर स्टेशन कर्मी और वहां मौजूद यात्री दंग रह गए। स्वच्छता के प्रति जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा की टीम को यात्रियों ने नमन किया वहीं इधर-उधर गन्दगी न करने का प्रण भी लिया।
विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल कहते हैं कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने आस-पास की सफाई के प्रति अगर जागरूक हो तो वातावरण की स्वच्छता हमारा स्वभाव बन जाए।
उन्होंने बताया कि वह अपने सार्थियों के साथ घूमने के लिए राजस्थान गए थे। लौटते समय उदयपुर स्टेशन से मथुरा आने का प्लान बना। जहां पहुंचते ही उदयपुर स्टेशन ऐसा स्वच्छ दिखा कि उनके जेहन में बस गया।
वहीं से मथुरा के जंक्शन स्टेशन सफाई कराने का निर्णय ले लिया। उन्होंने कहा कि रेल स्वच्छ भारत अभियान’ को कोई बोझ न समझकर, एक सेवा की तरह कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता उनका सपना ही नहीं बल्कि जहां सफाई अभियान चलाया जा रहा है वहां हकीकत में साफ रखना ही स्वच्छता है।
जीएलए की टीम ने परिक्रमार्थियों की राह की आसान
उज्जवल ब्रज के बैनर तले जीएलए विश्वविद्यालय की टीम गोवर्धन परिक्रमार्थियों की राह भी आसान कर रही है। साथ ही साथ स्वच्छता के प्रति परिक्रमार्थियों को स्वच्छ ब्रज, स्वस्थ ब्रज, सफाई में अपना सहयोग करें जैसे विभिन्न स्लोगनों को के माध्यम से आगाह किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग के पेड़ों पर विश्वविद्यालय के चित्रकार राजकुमार मिश्रा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों को उकेरा जा रहा है। उबड़-खाबड़ रास्तों पर विश्वविद्यालय की सिविल विभाग की टीम ने परिक्रमार्थियों की राह आसान की है।
कमेंट
कमेंट X