फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA UNIVERSITY GIVES BEST RESULTS IN PLACEMENT SECTORS

सर्वश्रेष्ठ उभरता 'GLA विश्वविद्यालय', प्लेसमेंट के क्षेत्र में सबसे आगे

Tue, 25 Jul 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 25 Jul 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
GLA UNIVERSITY GIVES BEST RESULTS IN PLACEMENT SECTORS
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा

विद्यार्थियों को विद्याध्ययन के साथ-साथ अनुशासन तथा बहुआयामी कार्यकलापों के निस्पादन की भी जरूरत पड़ती है और इसमें शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे ही शिक्षण संस्थानों में GLA विश्वविद्यालय, मथुरा का नाम उच्च स्तर पर है। इस विश्वविद्यालय ने शिक्षण तथा प्लेसमेंट के मामले में अपनी सर्वोच्चता साबित कर दर्जनों उपाधियां हासिल की हैं। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि NAAC द्वारा 'A' ग्रेड मिला एवं बेहतरीन शिक्षा के लिए अहम समझौते हुए। जीएलए विश्वविद्यालय को प्राप्त पुरस्कारों एवं अलंकरणों की सूची काफी लम्बी है। विश्वविद्यालय अपने सभी पाठ्यक्रमों एवं संवर्गों में शामिल विद्यार्थियों की प्रत्येक छोटी-बड़ी जरूरतों का पूरा ख्याल रखता है।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय के चांसलर श्री नारायण दास अग्रवाल अपने विद्यार्थियों की समस्याओं को व्यक्तिगत समस्या मानते हैं और उन्हें युद्धस्तर पर पूर्ण करने की कोशिश करते हैं। यही नहीं विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाने के लिए यूएसए सहित अन्य देश के विश्वविद्यालयों से हाथ मिलाया गया है जिससे कि विद्यार्थियों को आसानी से ऊंचाइयों पर पहुंचने का लक्ष्य आसानी से हासिल हो सके। चांसलर मानते हैं कि विश्वविद्यालय के पास वो सारी सुविधाएं एवं मशीनरी उपलब्ध है जो किसी उच्च दर्जे की यूनिवर्सिटी के लिए आवश्यक होती है।

विज्ञापन

2 हजार छात्रों को मिला रोजगार

GLA UNIVERSITY GIVES BEST RESULTS IN PLACEMENT SECTORS
विश्वविद्यालय के चांसलर श्री नारायण दास अग्रवाल

विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियां
इस वर्ष विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से 'A' ग्रेड मिला। जी न्यूज, न्यूज 24 एवं सामाजिक, राजनैतिक सरोकारों से जुड़ी देश की मासिक पत्रिका डायलॉग इंडिया ने देश में उभरती हुई यूनिवर्सिटी की उपाधि से जीएलए विश्वविद्यालय को नवाजा है। तो करियर 360 के सर्वे में भी विश्वविद्यालय को एएए रैकिंग मिली है। टाइम्स बी स्कूल रैकिंग में जीएलए के प्रबंधन संस्थान को उभरते हुए संस्थान का दर्जा दिया गया है। सेंटर फॉर एजूकेशन ग्रॉथ एण्ड रिसर्च (सीईजीआर) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बेस्ट प्राइवेट विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने जीएलए को प्रदेश की टॉप 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्थान दिया है। एसोचैम ने उत्तर भारत में उभरते प्राइवेट विश्वविद्यालय से सम्मानित किया है, तो आईएसीबीई से विश्वविद्यालय को कैंडीडेसी स्टेटस मिला है।

2 हजार छात्रों को रोजगार
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा ने पिछले प्लेसमेंट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते इस वर्ष नए प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज किए है। इस बार विश्वविद्यालय में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट कर 2 हजार छात्रों को भी रोजगार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed