फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   G.L.A university become number 1 in times of India survey

TOI सर्वे में दिग्गजों को पछाड़ कर जीएलए बनी देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी

Wed, 01 Jun 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
G.L.A university become number 1 in times of India survey

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। यूनिवर्सिटी को टाइम्स ऑफ इंडिया, टाइम्स इंजीनियरिंग और आईथ्री आरसी के सर्वे में देश के नंबर वन विवि की उपाधि दी गयी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया और आईथ्री आरसी ने शैक्षणिक पद्धति, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाओं और परिसर में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर सर्वे किया, जिसमें जीएलए विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सर्वे में बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के परिसर में एक दिव्य आभा है जो सीखने और रचनात्मकता को प्रेरित करती है। ये देश के अनुशासित निजी विश्वविद्यालयों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय को ये महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने पर कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार विश्वविद्यालय एक पायदान ऊपर चढ़ा है। पिछले साल इसे दूसरा स्थान मिला था। जीएलए की पूरी टीम ने ऊर्जावान भाव से छात्रों में रचनात्मकता की सोच व ज्ञान की लौ पैदा की है। 


कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान ने पदाधिकारियों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय नियमित रुप से उद्योग सेवा और व्यापार के क्षेत्र की मांगों पर ध्यान केंद्रित करता है। उसी के अनुसार छात्रों में रचनात्मकता पैदा करता है। यही कारण है कि यहां के छात्र देश में ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed