फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   from next session certificates and degree of students will also have adhar number

कॉलेज से अब नहीं मिल सकेगी डिग्री अगर नहीं है आपके पास आधार नंबर

Thu, 23 Mar 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Thu, 23 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
from next session certificates and degree of students will also have adhar number
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नए दिशा निर्देशों के आधार पर अब डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट में छात्रों के फोटो के साथ-साथ अब आधार नंबर भी लिखा होगा। 

विज्ञापन


एचआरडी मिनिस्ट्री की मंजूरी के बाद यूजीसी के चेयरमैन जसपाल सिंह संधू ने देशभर की यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को दिए दिशानिर्देश में ये बताया है कि यूनिवर्सिटी अब डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट में सुरक्षा तकनीकों के साथ-साथ छात्रों के फोटोग्राफ और आधार नंबर भी जोड़ें। 
विज्ञापन


आगे की पढ़ाई के लिए दाखिले और नौकरियों में इसी आधार नंबर और फोटो के माध्यम से सर्टिफिकेट या डिग्री की जांच होगी। आगामी सत्र से विश्वविद्यालयों में नया नियम लागू होगा। शुरुआत में ये नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में ही लागू होगा जिसे बाद में स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

from next session certificates and degree of students will also have adhar number
आधार - फोटो : source

इस नए नियम के लागू होने के बाद से सभी को फायदा होगा, जिससे कि सर्टिफिकेट की अलग से सत्यापन की जरूरत नहीं होगी क्योंकि सभी दस्तावेज इस आधार नंबर के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और आधार नंबर की जांच करके ये आसानी से पता किया जा सकेगा कि जो सर्टिफिकेट दिखाया जा रहा है वो इस उम्मीदवार या छात्र का है। 

उम्मीद है कि इस नए नियम के आने से डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जैसी परेशानी भी कम हो जाएगी क्योंकि सभी डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed