IGNOU की वेबसाइट हुई डाउन, अब यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ऑफिशियल वेबसाइट में रविवार देर रात से परेशानी नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक IGNOU की वेबसाइट ignou.ac.in डाउन हो गई है और इसके चलते कैंडिडेट्स B.Ed की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि B.Ed की प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर 2017 को आयोजित होने वाली है। इसी परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे थे लेकिन रविवार देर रात से ये संभव नहीं हो पा रहा है।
पढ़ेंः JNU ENTRANCE EXAM 2018-19: इस दिन होगी परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू
हालांकि एक लिंक अभी भी खुला है जिसके जरिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर http://ignouhall.ignou.ac.in/Hall0617.asp क्लिक करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भरें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। IGNOU के अधिकारियों के मुताबिक ऑफिशियल वेबसाइट को जल्द से जल्द ठीक करने का काम किया जा रहा है ताकि छोत्रों को कोई परेशानी न हो।
कमेंट
कमेंट X