फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   education in australia

ऑस्ट्रेलिया: पढ़ाई के साथ साथ मस्ती भी

Fri, 04 Mar 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 10:09 AM IST
सार

  •  आर्ट्स और एग्रीकल्चरल साइंस के कोर्स भी
  • अमेरिका और लंदन के मुकाबले सस्ता
  • पार्ट-टाइम जॉब करने की अनुमति
  • ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज

विज्ञापन
education in australia
ऑस्ट्रेलिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में विदेशी छात्रों के लिए आस्क-ए-स्विनमेट नाम का ऑफर दिया है जिसके तहत छात्रों और उनके अभिभावकों को ऑस्ट्रेलियाई कैंपस और वहां के जीवन के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो ऑस्ट्रेलिया में कुल 90 हजार भारतीय छात्र पढ़ते हैं। उनमें से 50 प्रतिशत छात्र विक्टोरिया में हैं। तीन साल पहले भारतीय मूल के छात्रों पर नस्लभेदी हमलो के चलते ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों में कमी आई है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया फिर कोशिश कर रहा है कि भारतीय छात्रों का रुझान वहां बढ़े। 

विज्ञापन

छात्रों के लिए क्यों है खास

education in australia
ऑस्ट्रेलिया

अमेरिका और यूके बाद भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया को ही पसंद करते हैं। इनमें दो कारण हैं- पहला कारण ऑस्ट्रेलिया की कुछ यूनिवर्सिटी की वर्ल्ड-रैंकिंग यूके एवं यूएस यूनिवर्सिटी  के समान है और दूसरा ये कि ऑस्ट्रेलिया की किसी भी यूनिवर्सिटी में पढऩा अमेरिका और लंदन के मुकाबले सस्ता पड़ता है।

खास बात ये है कि पढ़ाई के दौरान ऑस्ट्रेलिया में पार्ट-टाइम जॉब करने की अनुमति है। इस कारण भी भारतीय छात्र वहां पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं। आईटी, इंजीनियरिंग, बिजनेस स्टडी आदि कुछ ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनकी उच्चस्तरीय फैकल्टी और सुविधाओं के कारण ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों की पहली पसंद बन गया है।

ऑस्ट्रेलिया में कोर्स

education in australia
ऑस्ट्रेलिया

यहां की यूनिरवर्सिटी में आईटी, बिजनेस एवं इंजीनियरिंग के साथ साथ आर्ट्स और एग्रीकल्चरल साइंस के कोर्स भी काफी फेमस हैं। इसके अलावा अन्य कई कोर्स भी यहां कराए जाते हैं।


फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, ज्यूलॅरी डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग आदि कोर्स ऑस्ट्रेलिया में कराए जाते हैं और यहां काफी संख्या में भारतीय छात्र भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन

कितने समय रहना होगा

education in australia
ऑस्ट्रेलिया

अगर आप ऑस्टे्रलिया की किसी भी यूनिवर्सिटी से मास्टर कोर्स करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वहां एक से दो साल तक रहना होगा।

जो लोग रिसर्च स्टडी करने के लिए जाना चाहते हैं उन्हें तीन साल वहां रुकना होगा।

योग्यता और जरूरी दस्तावेज
मास्टर कोर्स में आवेदन करने के लिए  स्नातक होना जरूरी है, जबकि रिसर्च स्टडी के लिए भी स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। हालांकि रिसर्च के लिए आवेदन करने वाले जो अभ्यर्थी किसी प्रकार के अतिरिक्त योग्यता और अपने फील्ड में कार्यानुभव रखते हैं, उन्हें दाखिले में वरीयता दी जाती है। 
 
जरूरी दस्तावेज
अपने आवेदन पत्र के साथ आपको निम्नलिखित दस्तावेज संलंग्न करने होंगे :
 शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां
 रेज्यूमे
 अनुशंसा पत्र
 आईईएलटीएस (उच्चस्तरीय अंग्रेजी ज्ञान का प्रमाण पत्र) अंक पत्र आदि।


ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, सिडनी
www.uts.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स
www.unsw.edu.au
रोयाल मेलबोर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (आरएमआईटी)
www.rmit.edu.au
ला ट्रॉब यूनिवर्सिटी
www.latrobe.edu.au
ग्रिफ्थ यूनिवर्सिटी
www.griffith.edu.au
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी
www.anu.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न
www.unimelb.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड
www.uq.edu.au
मोनाश यूनिवर्सिटी
www.monash.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी और वीजा संबंधी तमाम सूचनाओं को आप भारत स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास से प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली में इनका पता है - 1/50-जी, शांतिपथ, चाणक्यपुरी, पोस्ट बॉक्स- 5210, नई दिल्ली-110021 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed