फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   E- rickshaw service will start in JNU campus

जेएनयू : ई-रिक्शा बनाएंगे छात्रों की राह आसान

Sun, 08 Oct 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Sun, 08 Oct 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
E- rickshaw service will start in JNU campus
बीएचयू की घटना से सबक लेते हुए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्राओं के लिए कैंपस में ई-रिक्शा शुरू करने जा रहा है। खास बात यह है कि सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुधार के तहत ई-रिक्शा के बाद साइकिल की सवारी का भी मौका मिलेगा। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के मुताबिक, जेएनयू कैंपस बहुत बड़ा है। मुख्य कैंपस, लैब, सेंट्रल लाइब्रेरी से गर्ल्स हॉस्टल बहुत दूर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में छात्राओं के अलावा विशेष छात्रों (नेत्रहीन, दिव्यांग समेत मूक बधिर) को दिक्कत होती है। कैंपस में आम परिवार के बच्चे आते हैं, जोकि स्कूटर या कार का खर्च नहीं उठा सकते हैं। इसीलिए कैंपस में इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाने का फैसला किया गया है। दो कंपनियों ने रिक्शा चलाने पर सहमति दी है। ट्रायल सफल रहा है और आने वाले दिनों में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि कितने इलेक्ट्रिक रिक्शा खरीदे जाएंगे, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


पांच रुपये में उठाए साइकिल का लुत्फ

अरावली की पहाड़ी में बसा जेएनयू विवि ग्रीन कैंपस है, जो कि प्रदूषण मुक्त है। गो ग्रीन के नारे के तहत व छात्रों की सुविधा के लिए साइकिल शुरू करने की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए पांच साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे। साइकिलों में जीपीएस लगा होगा, जिसमें पता रहेगा कि साइकिल लेकर छात्र कहां गया है। विश्वविद्यालय पहचान पत्र या फिर साइकिल किराये पर देने के लिए सामान्य दरों पर मेम्बरशिप भी दी जाएगी। छात्रों को आधे घंटे के लिए पांच रुपये किराये के रूप में देने होंगे। छात्र को जहां जाना है, वहां साइकिल छोड़ सकता है, वहां से साइकिल अगले छात्र को दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed